न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Gen Z और Gen Alpha के लिए यूपी सरकार लाएगी नई यूथ पॉलिसी, AI-स्किल और रोजगार पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश सरकार Gen Z और Gen Alpha के लिए नई यूथ पॉलिसी लाएगी। AI, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप और रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 15 Aug 2026 12:53:45

Gen Z और Gen Alpha के लिए यूपी सरकार लाएगी नई यूथ पॉलिसी, AI-स्किल और रोजगार पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं के लिए नई एकीकृत यूथ पॉलिसी तैयार करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह नीति विशेष रूप से Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी, ताकि युवाओं को कौशल विकास, नवाचार और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित नीति में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य युवाओं के लिए ऐसा ढांचा तैयार करना है, जिससे उन्हें शिक्षा से लेकर रोजगार और उद्यमिता तक हर स्तर पर सहायता मिल सके।

नई तकनीकों पर सरकार का फोकस

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। इन क्षेत्रों में बढ़ते निवेश के कारण प्रदेश में नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि युवा नई तकनीकों के अनुरूप खुद को तैयार करें और बदलती अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें।

‘हर युवा के हाथ में स्किल और रोजगार’ का लक्ष्य


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर युवा के पास कौशल, इनोवेशन और रोजगार के अवसर हों। उन्होंने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ के अनुसार, नई यूथ पॉलिसी युवाओं के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाएगी, जिससे स्किल डेवलपमेंट, नवाचार और रोजगार को और मजबूती मिलेगी।

युवाओं के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में युवाओं के हित में संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना, ऑपरेशन कायाकल्प और अभ्युदय योजना का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं और लगभग 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इसके अलावा राज्य में 22 हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू होने का भी उन्होंने जिक्र किया।

सरकार का मानना है कि नई यूथ पॉलिसी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप