न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सपा शासन में पुलिस को कार के बोनट पर लटकाकर पीटा जाता था', यूपी मंत्री का तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर पुलिस को कार के बोनट पर लटकाकर पिटाई करने का आरोप लगाया। साथ ही वीर सावरकर को भारत रत्न देने पर भी कहा, सरकार का फैसला मान्य होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 8:37:37

'सपा शासन में पुलिस को कार के बोनट पर लटकाकर पीटा जाता था', यूपी मंत्री का तीखा हमला

उत्तर प्रदेश में हाल ही में ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच डीएनए विवाद थमा भी नहीं था कि योगी सरकार के एक और मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है, जिससे सियासी माहौल और गर्मा गया है। यूपी सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासन में पुलिसकर्मियों को कार के बोनट पर लटकाकर पीटा जाता था।

अनिल सिंह गुरुवार को मुरादाबाद में आयोजित चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि यदि भारत सरकार कोई फैसला करती है, तो उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनिल सिंह ने सपा के शासनकाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब हम विपक्ष में थे, तब हमने देखा कि सपा के लोग पुलिसकर्मियों को कार के बोनट पर बैठाकर उनकी पिटाई करते थे। इसलिए कानून-व्यवस्था पर सपा के बोलने का कोई अधिकार नहीं है।” इससे पहले अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए थे।

सावरकर को भारत रत्न देने पर कोई आपत्ति नहीं – अनिल सिंह

अनिल सिंह ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म और जाति के लोग रहते हैं। जिन लोगों ने चौधरी चरण सिंह को माना है, वे उनकी पुण्यतिथि मनाते हैं, वैसे ही वीर सावरकर को मानने वाले भी भारत रत्न की मांग करते हैं। यह फैसला भारत सरकार का है और इसमें उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर पर सपा पर निशाना

सपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए गए सवालों के जवाब में अनिल सिंह ने कहा कि सपा हमेशा सवाल उठाती रहती है। जब देश में मासूमों की हत्या हुई, तब जवाबी कार्रवाई की गई। विपक्ष ने भी सरकार का समर्थन किया था, तो अब सबूत मांगने की क्या जरूरत।

कांग्रेस पर भी साधा तंज

अनिल सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि सर्वदलीय बैठक में शशि थरूर सहित सभी ने सहमति जताई थी, फिर भी कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर सवाल उठा रही है, जो सही नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम