न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के 68 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रुकेगी! योगी सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

यूपी सरकार ने 68,236 सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण अनिवार्य किया, समय पर विवरण न देने वालों की सैलरी रुकेगी। योगी सरकार ने सख्त आदेश जारी किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 3:33:07

यूपी के 68 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रुकेगी! योगी सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण जमा करना अब पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। लेकिन, हाल ही की रिपोर्टों के अनुसार, प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी अभी भी इस नियम की अवहेलना कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 68,236 राज्यकर्मियों ने अभी तक अपनी चल और अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।

सरकार ने पहले ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 जनवरी तक ऑनलाइन संपत्ति विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया था। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने स्पष्ट किया था कि समयसीमा का पालन अनिवार्य है और इसकी गंभीरता को सभी को समझना होगा। इसके बावजूद, कई कर्मचारियों ने यह आदेश गंभीरता से नहीं लिया। अब सरकार ने इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी कर दिया है कि जिन कर्मचारियों ने समय पर विवरण जमा नहीं किया है, उनका वेतन रोक दिया जाएगा।

दिवसीय कर्मचारी डिफॉल्टर सूची में शामिल

प्रशासन ने बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी था। विभागवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 34,926 तृतीय श्रेणी कर्मचारी डिफॉल्टर सूची में हैं। इसके अलावा, 22,624 चतुर्थ श्रेणी, 7,204 द्वितीय श्रेणी कर्मचारी और 2,628 प्रथम श्रेणी अधिकारी अब तक अपना विवरण जमा नहीं कर सके हैं। यह स्थिति प्रशासनिक स्तर पर चिंता का विषय बनी हुई है।

विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है

सरकारी सूत्रों का कहना है कि संपत्ति का वार्षिक विवरण सेवा नियमों के तहत अनिवार्य है। इससे कर्मचारियों की आय और संपत्ति में पारदर्शिता बनी रहती है और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण में मदद मिलती है। अधिकारियों ने साफ किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ केवल वेतन रोकने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। अब यह देखना होगा कि सख्ती के बाद कितने कर्मचारी जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना विवरण अपडेट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप