न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: 80 साल के बुजुर्ग का खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचकर बोला—'मैंने उसे काट दिया'

गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 16 May 2026 3:08:36

यूपी: 80 साल के बुजुर्ग का खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचकर बोला—'मैंने उसे काट दिया'

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी 72 साल की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा—“मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है।”

तड़के 4 बजे हुआ खौफनाक हमला

indiatv की खबर के अनुसार, मामला मुरादनगर क्षेत्र का है, जहां सुबह करीब 4 बजे यह दर्दनाक घटना घटी। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग ने अपनी पत्नी पर अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला के सिर, गर्दन और कान के पास गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।

हमले के बाद आरोपी बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसके बयान को सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

थाने पहुंचकर खुद बताया—“मैंने हत्या कर दी”

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी हरपाल पुत्र खचेडू, निवासी रावली कला, थाना मुरादनगर ने चौकी पहुंचकर कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को साथ लेकर घर गई।

घर के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, जहां 72 वर्षीय उर्मिला का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

परिवार में रह रहा था दंपति, आए दिन होते थे झगड़े

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी अपनी बेटी के घर में रह रहे थे। घर में उस समय बेटी कंचन के बच्चे कुणाल और अजय मौजूद थे, जबकि कंचन और उनके पति मेरठ गए हुए थे।

कुणाल ने पुलिस को बताया कि उनके नाना-नानी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की रात वे और उनका भाई अंदर के कमरे में सो रहे थे, जबकि दंपति बाहर सो रहे थे। सुबह जब वे उठे तो यह दर्दनाक घटना सामने आई।

मानसिक स्थिति पर भी उठे सवाल


स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, 80 वर्षीय हरपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह अक्सर विवाद करता था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है।

अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप