न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, 4314 करोड़ रुपये वितरित

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 4314.26 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा होंगे। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति और सम्मान को बढ़ाने में मदद कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 7:54:23

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, 4314 करोड़ रुपये वितरित

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत और समृद्धि का एक और मौका आया है। मोदी-योगी सरकार लगातार अन्नदाता किसान की खुशहाली और सम्मान को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजेंगे। इस वितरण से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान सीधे लाभान्वित होंगे और उनके खातों में कुल 4314.26 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में धनराशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को सालाना 6,000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।

21वीं किस्त के जरिए यूपी के किसानों के खाते में आएंगे 4314.26 करोड़

बुधवार को जारी होने वाली 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,323 किसान लाभान्वित होंगे। इस राशि के आने से किसानों को उनकी खेती और जीवनयापन में आर्थिक मदद मिलेगी। योजना की विशेषता यह है कि यह सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रहती है।

अब तक यूपी के किसानों के खाते में पहुंच चुकी है 90,354.32 करोड़ रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में अब तक (20वीं किस्त तक) कुल 90,354.32 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। यह राशि साल दर साल बढ़ती रही है, जिससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है।

वर्ष - धनराशि
2018-19 - 2238.92 करोड़
2019-20 - 11006.87 करोड़
2020-21 - 14,432.14 करोड़
2021-22 - 15,775.52 करोड़
2022-23 - 12,454.32 करोड़
2023-24 - 13,808.48 करोड़
2024-25 - 15,594.74 करोड़
2025-26 (अप्रैल-जुलाई) - 5043.33 करोड़
कुल 90,354.32 करोड़ रुपये

इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ उनके सम्मान और सम्मानित जीवन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार लगातार सुनिश्चित कर रही है कि लाभ सीधे और समय पर किसानों तक पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप