न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी तीन दिन तक बिजली नहीं कटेगी

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी तीन दिन तक बिजली नहीं कटेगी, सार्वजनिक अवकाश और रविवार में भी बिजली बनी रहेगी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जारी किया एसओपी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 6:17:32

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी तीन दिन तक बिजली नहीं कटेगी

लखनऊ। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। अब यदि आपके घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है और बैलेंस समाप्त हो जाता है, तो आपको तुरंत बिजली कटने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MPDCL) ने 16 जनवरी 2026 को आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत बैलेंस खत्म होने के तीन दिन तक उपभोक्ताओं की बिजली काटी नहीं जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक अवकाश और रविवार को भी बिजली नहीं काटी जाएगी। इस संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी किया गया है।

बैलेंस खत्म होने पर अब नहीं होगी तुरंत कटौती

पहले बैलेंस खत्म होते ही बिजली स्वतः बंद हो जाती थी, जिससे उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ती थी। अब इस राहत के बाद उपभोक्ता घबराए बिना तीन दिन का समय ले सकते हैं। हां, इस दौरान उपभोक्ता का बिजली खर्च निगेटिव में जाएगा और रिचार्ज होने के बाद यह राशि स्वतः कट जाएगी।

एसओपी के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर धारकों को कई सुविधाएं दी गई हैं। राजधानी लखनऊ में ही दो लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं को इस आदेश से राहत मिलने वाली है।

तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट और छुट्टियों का प्रावधान

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट उपभोक्ताओं को मिलेगा। यदि इन तीन दिनों के भीतर कोई सार्वजनिक अवकाश, शनिवार या रविवार पड़ता है, तो भी बिजली कटेगी नहीं। वहीं, शाम छह से आठ बजे के बीच और हर महीने के दूसरे शनिवार तथा प्रत्येक रविवार को भी बकाएदार की बिजली नहीं काटी जाएगी।

एसओपी के नियम के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले जिन उपभोक्ताओं ने बैलेंस खत्म होने के बाद रिचार्ज नहीं किया है, उनकी बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही काटी जाएगी। इससे उपभोक्ता के पास रिचार्ज करने और कनेक्शन को जोड़ने के लिए पर्याप्त समय रहेगा।

एजेंसियों को मिलेगी अवकाश सूची

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम उन एजेंसियों को सार्वजनिक अवकाश की सूची उपलब्ध कराएगा, जो स्मार्ट प्रीपेड मीटर की मॉनिटरिंग करती हैं। अन्य डिस्कॉम्स भी इसी नियम को अपनाएंगे।

सरकारी योजना के तहत अगले एक साल में यूपी के प्रत्येक जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राज्य के सभी बिजली उपभोक्ताओं को आधुनिक और सुविधाजनक बिजली सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल