न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अपना चेहरा नहीं पोंछा गया' — सीएम योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले: कोडीन भैया पर भी चले बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कोडीन कफ सिरप मामले पर सियासत गरमा गई है। सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच शायरी के जरिए तीखी जुबानी जंग हुई। अखिलेश ने सरकार पर सच्चाई छिपाने और चुनिंदा तस्वीरों से राजनीति करने का आरोप लगाया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 3:49:37

'अपना चेहरा नहीं पोंछा गया' — सीएम योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले: कोडीन भैया पर भी चले बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाज़ी और तीखी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग अब शायरी और तीखे तंज तक पहुंच गई है। शनिवार (20 दिसंबर) को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार इस पूरे मामले में सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोडीन कफ सिरप जैसे गंभीर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मामले को लेकर सरकार केवल चुनिंदा तस्वीरें दिखाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी के साथ फोटो होना अपराध की श्रेणी में आता है, तो फिर उनकी तस्वीरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ भी मौजूद हैं। सिर्फ तस्वीरों के आधार पर किसी को माफिया या आरोपी ठहराना सरासर गलत है।

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी का नाम जोड़ते हुए शायरी के अंदाज़ में अखिलेश यादव पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, “धूल चेहरे पर आई, आईना साफ करता रहा…”। इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने भी उसी लहजे में जवाब दिया और कहा, “अपना चेहरा ना पोंछा गया आपसे, आईना बेवजह तोड़कर रख दिया…”। इस शायरी के ज़रिए अखिलेश ने इशारों-इशारों में सरकार पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने एक बार फिर शायरी के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

“यही कसूर रहा इनका, दिखाने को औरों के बच्चे गोद में खिलाते रहे,
पर पैसों के लालच में दूसरे बच्चों की जान दांव पर लगाते रहे।
यही कसूर रहा इनका, ये अपनों को हर हाल में बचाते रहे,
उनके गुनाह छिपाते रहे,
जब खुलने लगे राज इनके, तो दूसरों पर इल्ज़ाम लगाते रहे।”

अखिलेश यादव ने कहा कि यह मामला किसी छोटे स्तर का नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से इतना बड़ा रैकेट संचालित होना बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है। यह सौ-दो सौ करोड़ का नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपये का खेल है। जब सरकार खुद सवालों के घेरे में आती है, तब तस्वीरें दिखाकर दूसरों को दोषी ठहराने की कोशिश की जाती है।

अखिलेश ने साफ शब्दों में कहा कि अगर इस पूरे प्रकरण में कोई भी व्यक्ति समाजवादी पार्टी से जुड़ा पाया जाता है, तो पार्टी की ओर से भी सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “चाहे वो कालीन भैया हो या कोडीन भैया, अगर दोषी हैं तो उन सभी पर बुलडोजर चलना चाहिए।” उन्होंने दोहराया कि जिन्होंने हजारों करोड़ रुपये का खेल किया है, उनके खिलाफ बिना भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल