न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गधों का ऐतिहासिक मेला, ‘शाहरुख-सलमान’ से लेकर ‘आलिया भट्ट’ और ‘अमिताभ’ तक के नाम पर लगी बोली

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दीपदान अमावस्या के दौरान आयोजित ऐतिहासिक गधे मेले में हजारों गधे बिके, जिनमें शाहरुख़, सलमान, आलिया भट्ट और अमिताभ जैसे नामों पर बोली लगी। यह मेला औरंगजेब के समय से चल रहा है, लेकिन सुविधाओं की कमी इसे खतरे में डाल रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 12:13:21

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गधों का ऐतिहासिक मेला, ‘शाहरुख-सलमान’ से लेकर ‘आलिया भट्ट’ और ‘अमिताभ’ तक के नाम पर लगी बोली

उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी चित्रकूट में दीपदान अमावस्या के पांच दिवसीय मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। लेकिन इस धार्मिक माहौल के बीच एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बनता है—ऐतिहासिक गधे मेला। यह मेला मंदाकनी नदी के किनारे आयोजित होता है और औरंगजेब के समय से यह परंपरा चली आ रही है। यहाँ देश के विभिन्न प्रांतों से व्यापारी गधों की खरीद-फरोख्त के लिए आते हैं।

इस साल के मेला में लगभग पंद्रह हजार गधे विभिन्न कद-काठी के साथ आए। इन गधों की कीमतें 5 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक रही। सबसे खास बात रही गधों के नाम, जो फ़िल्मी सितारों और चर्चित लोगों के नाम पर रखे गए हैं—जैसे शाहरुख़ खान, सलमान ख़ान, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, काजोल और यहां तक कि लॉरेंस विश्नोई नाम के गधे भी मौजूद थे। इन नामों की वजह से आम दर्शक और व्यापारी दोनों ही खास आकर्षित हुए।

तीन दिनों में आठ हजार गधे बिके

गधा व्यापारी और खरीदार गधों की जांच-पड़ताल के बाद ही खरीदारी करते हैं। इस मेला में तीन दिनों के दौरान करीब आठ हजार गधे बिक गए। गधों की नस्ल, कद-काठी और नाम के आधार पर उनकी बोली तय हुई।

ऐतिहासिक महत्व: औरंगजेब का मेला

यह मेला औरंगजेब के समय से आयोजित होता आ रहा है। उस दौर में चित्रकूट के इसी मेले से गधे और खच्चर उसकी सेना के बेड़े में शामिल किए जाते थे। इस ऐतिहासिक मेला में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई प्रांतों के व्यापारी गधों की खरीद-बिक्री के लिए आते हैं। मेले में कुछ गधों की कीमत एक लाख रुपये तक होती है।

सुविधाओं की कमी से खतरे में परंपरा

मुगल काल से चली आ रही यह परंपरा आज सुविधाओं के अभाव में संकट में है। नदी के किनारे गंदगी के बीच लगने वाले इस मेले में व्यापारियों को पीने का पानी या छाया जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलती। दो दिवसीय गधा मेला होने के बावजूद सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवान भी तैनात नहीं किए जाते। इसके अलावा, व्यापारियों से चाहे गधे बिकें या न बिकें, ठेकेदार पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे हालातों में यह ऐतिहासिक मेला धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोता जा रहा है और व्यापारियों की संख्या भी लगातार कम हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल