न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Bus Fire: टल गया राजस्थान जैसा हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 50 यात्रियों की बची जान

यूपी में राजस्थान जैसी त्रासदी होते-होते रह गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ्तार चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। लेकिन चालक की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी 50 लोग बस से सुरक्षित बाहर निकल आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 9:03:33

UP Bus Fire: टल गया राजस्थान जैसा हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 50 यात्रियों की बची जान

यूपी में राजस्थान जैसी त्रासदी होते-होते रह गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ्तार चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। लेकिन चालक की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी 50 लोग बस से सुरक्षित बाहर निकल आए। यह घटना गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार यह निजी लग्जरी बस पंजाब के लुधियाना से आगरा जा रही थी। बस जैसे ही ग्रेटर नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची, उसकी छत पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को बाहर निकलने को कहा।

आतिशबाजी की चिंगारी बनी आग का कारण?

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि बस की छत पर रखे सामान पर दिवाली से पहले की जा रही आतिशबाजी की चिंगारी गिर गई होगी, जिससे आग फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

वीडियो वायरल, लोगों ने जताया आभार

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस हादसे की तुलना राजस्थान के हालिया दर्दनाक हादसे से कर रहे हैं, जहां जैसलमेर में एसी बस में लगी आग से 21 यात्रियों की मौत हो गई थी।

इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने लिखा कि “ईश्वर का शुक्र है जो समय रहते सभी बच गए।”

इस घटना ने दिवाली के मौसम में चलती सड़कों पर आतिशबाजी के खतरों को लेकर प्रशासन और यात्रियों—दोनों की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही ये हादसा आगाह करता है कि सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल