न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला से अश्लील हरकत का आरोप, पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कश्यप को पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए देखा जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:50:02

UP: गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला से अश्लील हरकत का आरोप, पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कश्यप को पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो कथित तौर पर 12 अप्रैल का है, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी गाड़ी से पार्टी कार्यालय पहुंचते हैं। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही वे वाहन से उतरते हैं, एक युवक उनसे मिलने आता है। कुछ मिनट की बातचीत के बाद जिलाध्यक्ष अपनी गाड़ी का पिछला दरवाज़ा खोलते हैं, जिससे एक महिला उतरती है और सीढ़ियों की ओर तेज़ी से बढ़ती है। वीडियो में आगे यह भी स्पष्ट रूप से दिखता है कि जिलाध्यक्ष महिला के पीछे-पीछे जाते हैं और सीढ़ियों पर उसके साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। यह पूरी घटना पार्टी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

भाजपा ने क्या कार्रवाई की?

वीडियो वायरल होते ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर कश्यप को नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा गया,
"सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। समय पर उत्तर न मिलने या उत्तर संतोषजनक न होने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"

जिलाध्यक्ष ने क्या दी सफाई?


इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमर किशोर कश्यप ने अपनी सफाई में कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और यह उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा, "वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। उस दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसने आराम के लिए स्थान मांगा था, इसलिए उसे पार्टी कार्यालय लेकर गया था। सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसे चक्कर आ गया, इसलिए मैंने उसे संभाला। विरोधी इसे गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं।"

फिलहाल स्थिति क्या है?

फिलहाल, पार्टी ने मामले को गंभीरता से लिया है और जिलाध्यक्ष से जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी। पार्टी के भीतर और बाहर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं और लोग वीडियो की सच्चाई पर अलग-अलग राय रख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप