न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बरेली हिंसा के बाद यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने बनाया 14 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल, दी यह जिम्मेदारियाँ

बरेली हिंसा के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज, समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में 14 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बरेली भेजा। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलेगा और प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 9:14:43

बरेली हिंसा के बाद यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव ने बनाया 14 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल, दी यह जिम्मेदारियाँ

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बरेली में स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुल 14 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाने का निर्णय लिया है। इस कदम से प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ सकती है।

अखिलेश यादव के निर्देश पर भेजा जाएगा प्रतिनिधिमंडल

सपा की यूपी इकाई के अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर यह प्रतिनिधिमंडल 4 अक्टूबर 2025 को बरेली रवाना होगा। बरेली में 26 सितंबर 2025 को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग जिलाधिकारी को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने गए थे, जिसके दौरान हिंसक घटनाएँ घटी।

प्रतिनिधिमंडल की जिम्मेदारियाँ और रिपोर्टिंग

पत्र में कहा गया है कि निर्दोष लोगों पर पुलिस और पीएसी द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कुल 81 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, 4 बारात घर सीज किए गए, और कई मकानों तथा दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों का हाफ एनकाउंटर भी किया।

प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने के बाद बरेली के डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात करेगा। इसके बाद वे अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में पेश करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं ये सदस्य

सपा के बनाए गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं:

नेता प्रतिपक्ष, विधान सभा – माता प्रसाद पांडेय

मुजफ्फरनगर सांसद – हरेन्द्र मलिक

कैराना सांसद – इकरा हसन

संभल सांसद – जियाउर्रहमान बर्क

रामपुर सांसद – मोहिबुल्लाह नदवी

सांसद – नीरज मौर्य

पूर्व सांसद – वीरपाल सिंह यादव, प्रवीण सिंह ऐरन

जिलाध्यक्ष – शिवचरन कश्यप

महानगर अध्यक्ष – शमीम खाँ सुल्तानी

विधायक एवं प्रदेश महासचिव – अताउर्रहमान

विधायक – शहजिल इस्लाम अंसारी

पूर्व मंत्री – भगवत शरण गंगवार

प्रदेश सचिव – शुभलेश यादव

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप