न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक फीट जमीन ने छीनी जान, भाई-भतीजे बने हैवान, बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जमीन के एक फीट टुकड़े को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। छोटे भाई ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गर्भवती पत्नी ने बचाने की कोशिश की लेकिन खुद भी घायल हो गई। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 8:12:27

एक फीट जमीन ने छीनी जान, भाई-भतीजे बने हैवान, बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज़ एक फीट जमीन के विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मकान निर्माण को लेकर भड़का झगड़ा

घटना गौरी खानपुर गांव की है। मृतक 30 वर्षीय रामखेलावन गुरुवार सुबह अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई दीपक वहां पहुंचा और मकान बनवाने से रोकने लगा। कुछ ही देर में दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

शोर-शराबा सुनकर पिता भोला यादव, मां राजकुमारी और बहन सोनिया मौके पर पहुंचीं। कहा जा रहा है कि तीनों ने दीपक के साथ मिलकर रामखेलावन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गर्भवती पत्नी आरती जब पति को बचाने आई तो उसे भी पीटा गया।

खून से लथपथ रामखेलावन ने तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल रामखेलावन को परिजन सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी आरती ने पुलिस को बताया कि ससुर भोला यादव के पास करीब ढाई बिस्वा जमीन थी। नवरात्र के दौरान दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो गया था। रामखेलावन उस हिस्से पर मकान बना रहा था, लेकिन दीपक उसे ऐसा करने से रोक रहा था। विवाद की वजह सिर्फ एक फीट जगह थी, और इसी तुच्छ बात ने एक परिवार को तबाह कर दिया।

पत्नी की करुण पुकार — “किलकारी गूंजने से पहले उजड़ गया घर”

आरती, जो कि नौ माह की गर्भवती है, ने बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। अब जबकि उसके घर में नए जीवन की किलकारी गूंजने वाली थी, उससे पहले ही उसके पति की जान ले ली गई। उसने रोते हुए कहा कि परिवार में पहले से ही मतभेद थे — “ससुर और पति की कभी पटती नहीं थी, वो हमेशा छोटे बेटे दीपक के साथ रहते थे।”

तीन बीघा खेत अब विवाद की नई जड़

आरती ने यह भी खुलासा किया कि ससुर के पास तीन बीघा खेती की जमीन है। मकान की जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन खेत की जमीन अभी भी विभाजित नहीं हुई थी। यही बात अक्सर घर में कलह की वजह बनती थी।

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आरती की शिकायत पर भोला यादव, दीपक, राजकुमारी और सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

परिवार की लालच ने छीन ली खुशियाँ

गांव में इस घटना से दहशत और हैरानी का माहौल है। लोग कहते हैं कि “जहां रिश्ते सबसे मजबूत माने जाते हैं, वहीं अब जमीन और संपत्ति ने इंसानियत को निगल लिया है।” एक फीट जमीन के लिए परिवार ने अपना ही सहारा खो दिया — एक ऐसी कीमत, जो किसी भी संपत्ति से कहीं ज़्यादा भारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप