न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पापा मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे’—कुछ ही घंटों बाद मिली 19 वर्षीय पुष्पेंद्री की लाश, शादी को हुए थे सिर्फ 3 महीने

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 वर्षीय नवविवाहिता पुष्पेंद्री की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। शादी के तीन महीने बाद सामने आए इस मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगे हैं। मौत से पहले युवती का अपने पिता को किया गया आखिरी कॉल भी चर्चा में है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 21 May 2026 12:27:30

‘पापा मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे’—कुछ ही घंटों बाद मिली 19 वर्षीय पुष्पेंद्री की लाश, शादी को हुए थे सिर्फ 3 महीने

नोएडा में दीपिका नागर की मौत के मामले के बाद अब उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक और दर्दनाक और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया में मंगलवार (19 मई) की देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

मृतका की पहचान 19 वर्षीय पुष्पेंद्री के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्री की शादी इसी वर्ष 13 फरवरी को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुमावली निवासी ओमपाल के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार लगभग 10 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी और इसी कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मौत से पहले पिता को किया था आखिरी कॉल

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब 6:30 बजे पुष्पेंद्री ने अपने पिता को फोन किया था और रोते हुए कहा था—“पापा मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे।” यह कॉल परिवार के लिए आखिरी बातचीत साबित हुई। कुछ ही समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पुष्पेंद्री का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया है।

मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका दावा है कि पहले पुष्पेंद्री के साथ मारपीट की गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।

घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार, गांव में हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान कई घंटों तक पुलिस और परिजनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सूचना पर पुलिस बल, फील्ड यूनिट और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गांव में तनाव, परिवार में मातम

इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोगों के बीच दहेज हत्या को लेकर गहरी चर्चा है। पुष्पेंद्री अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसकी असमय मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और नवविवाहित महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर सवालों को उजागर करता है, जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें