Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता

उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए 25 लाख निशुल्क टैबलेट वितरण की घोषणा की। जानें कौन पात्र हैं, किस योजना के तहत मिलेगा टैबलेट और इसका उद्देश्य क्या है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 6:02:58

यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जल्द ही 25 लाख टैबलेट निशुल्क छात्र-छात्राओं में वितरित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस फैसले की जानकारी दी और बताया कि यह कदम डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, "स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना" के तहत 25 लाख टैबलेट की खरीद का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इस योजना के लिए बजट में पर्याप्त राशि भी सुनिश्चित की गई है। अब तक राज्य में 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं, और अब 25 लाख और वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
किसे मिलेंगे टैबलेट?

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि ये टैबलेट विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को दिए जाएंगे जो विभिन्न अनुमन्य पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। इसमें शामिल हैं:

- तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के छात्र
- स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के छात्र
- उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी
- सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल युवा
- टैबलेट वितरण का उद्देश्य

छात्रों को टैबलेट प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इससे वे ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्किल डेवलपमेंट में आसानी से भाग ले सकेंगे।

कोविड महामारी के बाद डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता और बढ़ गई है। आज हर क्षेत्र डिजिटल तकनीक से जुड़ चुका है। ऐसे में ये टैबलेट विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक तकनीक से परिचित कराएंगे, बल्कि उनके सीखने और कैरियर के नए अवसर भी बढ़ाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका