न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉफी गले में फंसते ही तड़प उठा मासूम, देखते ही देखते ढाई साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

खेलते समय ढाई साल के मासूम की गले में टॉफी फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। नहटौर के चक गोवर्धनपुर में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। जानिए कैसे फंसी वस्तु निकलकर बच्चे की जान बच सकती थी और विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Dec 2025 8:45:29

टॉफी गले में फंसते ही तड़प उठा मासूम, देखते ही देखते ढाई साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना ने नहटौर क्षेत्र के चक गोवर्धनपुर गांव को शोक में डूबो दिया। घर पर खेलते-खेलते ढाई वर्षीय मासूम शाफैज की गले में टॉफी फंस जाने से दम घुट गया और परिवार की आंखों के सामने ही नन्ही जान ने तड़पते हुए आखिरी सांस ली। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गम से भरे माहौल में परिजनों ने मासूम को अंतिम विदाई दी।

चक गोवर्धनपुर निवासी शमशाद का छोटा बेटा शाफैज रोज की तरह शनिवार को घर में अपने स्वजन के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह टॉफी भी खा रहा था। खेलते समय अचानक टॉफी उसके गले में इस तरह अटक गई कि उसकी सांस लेने की नली ब्लॉक हो गई।

कुछ ही सेकंड में शाफैज को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह तड़पने लगा। परिवार ने उसे राहत देने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। घबराए हुए स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शाफैज को मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार में मातम ला दिया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि खेलते-खेलते, एक साधारण सी टॉफी गले में फंसने से बच्चे की जान चली जाएगी। परिवार के लोगों के लिए यह घटना किसी बुरे सपने से कम नहीं थी।

कैसे बच सकती थी मासूम की जान?

मानव शरीर की बनावट के अनुसार, सांस लेने की नली आगे होती है और भोजन नली पीछे। कभी-कभार खाने का कोई टुकड़ा या टॉफी फिसलकर सामने वाली सांस की नली में चले जाने से दम घुटने का खतरा पैदा हो जाता है। शाफैज के साथ भी ठीक यही हुआ। टॉफी सीधा उसकी सांस की नली के ऊपर जाकर अटक गई, जिससे हवा अंदर जाने का रास्ता बंद हो गया।

ऐसी स्थिति में कुछ त्वरित कदम किसी की भी जान बचा सकते हैं:

छोटे बच्चे के गले में कुछ फंस जाए तो तुरंत उसे झुकाकर उसका सिर नीचे और पैर ऊपर की दिशा में कर देना चाहिए।

इसके बाद उसकी पीठ पर हल्के-हल्के लेकिन लगातार थपकी मारनी चाहिए, जिससे फंसी हुई चीज बाहर निकल सके।

यदि किसी बड़े व्यक्ति के गले में कुछ फंस जाए तो सावधानी से उंगली डालकर उसे निकाला जा सकता है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बिश्नोई बताते हैं, “खाना खाते समय बातचीत करने या हंसने पर ऐसी घटनाएं अधिक होती हैं। इससे भोजन का कोई हिस्सा या टॉफी सांस की नली के सामने फंस सकती है। बच्चों के मामले में तत्काल उसे उल्टा कर पीठ पर थपकियां देने से अक्सर फंसी हुई चीज बाहर आ जाती है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप