न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, जानें किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। 17 जुलाई को 30 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जानें, कौन से जिले होंगे प्रभावित और कहां होगी मूसलधार बारिश, गरज-चमक और वज्रपात।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 8:10:14

आज यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, जानें किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई, जिससे तापमान में तो राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया। लेकिन खुशखबरी ये है कि गुरुवार को भी प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज (17 जुलाई) को 30 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ हल्की बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तेज़ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी यूपी के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली में भी आज हलचल दिखाई देगी, जहां जगह-जगह भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा

बरसात के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश ने नदियों का जलस्तर भी बढ़ा दिया है। खासकर वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते जनपद में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

आज के मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली और पीलीभीत में आज कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज यूपी के इन जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर होने वाला है: सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र। इन जिलों में जगह-जगह भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

इसी के साथ बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अमेठी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया और आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल