न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी बनने से बाल-बाल बचा सुनील! हनीमून से पहले पत्नी प्रेमी संग फरार, थाने में हुआ नाटकीय समझौता

बदायूं में युवक की नई नवेली दुल्हन हनीमून से पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई। थाने में हुआ समझौता, दहेज-सामान लौटाया गया और रिश्ता टूटा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 2:56:25

राजा रघुवंशी बनने से बाल-बाल बचा सुनील! हनीमून से पहले पत्नी प्रेमी संग फरार, थाने में हुआ नाटकीय समझौता

बदायूं: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी, कि बदायूं जिले में भी एक वैसी ही सनसनीखेज घटना हनीमून के ख्वाब में डूबे पति के पैरों तले ज़मीन खिसका गई। एक शख्स, जो पत्नी संग नैनीताल घूमने की तैयारी कर रहा था, अचानक एक चौंकाने वाली खबर से हिल गया। मायके गई पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ फिल्मी अंदाज़ में फरार हो गई और अब उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों परिवारों के बीच गंभीर बातचीत के बाद समझौता हुआ और शादी में दिया गया सारा लेन-देन वापस कर दिया गया। पति ने राहत की सांस ली, पत्नी प्रेमी संग रवाना हो गई। माथे से पसीना पोंछते सुनील ने चैन की सांस लेते हुए कहा, "राजा रघुवंशी बनने से बच गया!"

बता दें कि युवक सुनील, निवासी मौसमपुर इस्लामनगर की शादी बीते 17 मई को बिसौली कोतवाली क्षेत्र की खुशबू नामक युवती से हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से हुई और 18 मई को दुल्हन को विदा कराकर सुनील अपने घर ले आया। दुल्हन ने ससुराल में ठीक-ठाक 9 दिन गुजारे, लेकिन जैसे ही मायके गई, वहां पुराना प्यार हावी हो गया। मायका पक्ष दुल्हन को 10 दिनों तक अपने पास रखे रहा और फिर दुल्हन प्रेमी के साथ रिश्तों और सामाजिक मर्यादा को तोड़ते हुए फरार हो गई।

पति को जैसे ही 10 जून को सूचना मिली कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई है, उसने तुरंत 11 जून को बिसौली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब सोमवार को महिला खुद कोतवाली पहुंच गई और साफ कहा कि अब उसे सिर्फ अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। इस बयान ने दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया, लेकिन अंततः आपसी सहमति बनी। शादी में दिए गए गहने, कपड़े और अन्य सामान लौटाए गए और रिश्ते को वहीं विराम दे दिया गया।

बिसौली पुलिस ने बताया कि युवती की मर्जी के अनुसार उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया। पति भी बिना किसी विवाद के थाने से घर लौट गया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इसे राजा रघुवंशी केस से जोड़कर देख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल