न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने पर 10 मिनट थमी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, यात्रियों में हड़कंप

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पुरी–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। ब्रेक-शू जाम होने के कारण ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रोका गया, समय रहते तकनीकी खामी दूर कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Jan 2026 4:57:13

पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने पर 10 मिनट थमी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, यात्रियों में हड़कंप

ब्रेक-शू जाम होने के कारण दो कोच के पहियों से चिंगारी निकलने और धुआं उठने की घटना सामने आने पर शनिवार दोपहर पुरी–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक रोका गया। यह घटना डाउन लाइन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर लगभग 12:30 बजे हुई, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की। ब्रेक-शू को अलग कर समस्या को नियंत्रित किया गया, जिसके बाद ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों में बेचैनी देखी गई। वहीं, उसी समय नेताजी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक की लूप लाइन से सुरक्षित रूप से पास कराया गया।

ट्रेन संख्या 12816 पुरी–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस इटावा स्टेशन से प्रस्थान के बाद कानपुर सेंट्रल के लिए आगे बढ़ रही थी। यात्रा के दौरान लोको पायलट को इंजन से लगे दूसरे और तीसरे कोच के ब्रेक-शू में असामान्य दिक्कत का अहसास हुआ।

संभावित खतरे को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत गार्ड को जानकारी दी और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। ट्रेन रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए।

कुछ ही देर में स्टेशन स्टाफ और कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम भी वहां पहुंची। जांच के दौरान ब्रेक-शू से धुआं उठता और जली हुई गंध आती पाई गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी बताया कि ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलती दिखाई दी थी, जिससे धुएं का गुबार उठा। तकनीकी खामी को दूर करने के बाद ट्रेन को दोपहर 12:40 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ट्रेन के सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने के बाद यात्रियों और रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रेक-शू जाम होने के कारण यह स्थिति बनी थी, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका।

इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

बिना टिकट यात्रा कर रहे दो यात्री पकड़े गए

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक अन्य कार्रवाई के तहत बिना टिकट यात्रा कर रहे दो यात्रियों को पकड़ा गया। ट्रेन संख्या 64588 टूंडला–कानपुर पैसेंजर शनिवार सुबह करीब 11:25 बजे अछल्दा स्टेशन पर पहुंची, जो अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से चल रही थी।

ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट निरीक्षक जटाशंकर गुप्ता ने उतरते यात्रियों की टिकटों की जांच की, जिसमें दो यात्री बिना वैध टिकट यात्रा करते पाए गए। दोनों से नियमानुसार कुल 840 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप