न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सपा का AIMIM को गठबंधन का न्योता? असीम वकार ने अखिलेश यादव के सामने रखी सीधी शर्त

सपा और AIMIM के संभावित गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा सांसद के बयान पर AIMIM नेता असीम वकार ने अखिलेश यादव के सामने शर्त रख दी है। जानिए पूरा राजनीतिक समीकरण।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 3:39:52

सपा का AIMIM को गठबंधन का न्योता? असीम वकार ने अखिलेश यादव के सामने रखी सीधी शर्त

समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच संभावित सियासी तालमेल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर के बयान के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। राजभर ने दावा किया कि अगर AIMIM आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ आना चाहती है, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। हालांकि, इस बयान पर AIMIM की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

AIMIM के वरिष्ठ नेता असीम वकार ने सपा सांसद के बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे भ्रामक और गुमराह करने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा नेता सार्वजनिक मंचों पर गठबंधन की बात करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

“मीडिया में स्वागत, अंदरखाने अपमान” — असीम वकार का आरोप


असीम वकार ने साफ शब्दों में कहा कि सपा सांसद का यह बयान केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया के सामने AIMIM का स्वागत किया जाता है, लेकिन निजी तौर पर बातचीत के दौरान पार्टी के नेताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। वकार ने कहा, “जब कैमरे चलते हैं तब स्वागत होता है, और जब घर जाते हैं तो हमारे सामने दरवाज़ा बंद कर दिया जाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर सपा वास्तव में गंभीर है और उसके सांसद सच बोल रहे हैं, तो इसका प्रमाण भी देना होगा। AIMIM नेता ने स्पष्ट शर्त रखते हुए कहा कि पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से औपचारिक निमंत्रण या दावतनामा भेजा जाए, उसके बाद ही किसी तरह की आगे की बातचीत संभव है।

लखनऊ बैठक से निकला सियासी संकेत

दरअसल, यह पूरा विवाद समाजवादी पार्टी की उस अहम बैठक के बाद सामने आया है, जो मंगलवार को लखनऊ में आयोजित की गई थी। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसदों को बुलाया गया था और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को और मजबूत करने पर जोर दिया गया, साथ ही छोटे दलों को साथ लाने के संकेत भी दिए गए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा था कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए जो भी दल साथ आना चाहता है, समाजवादी पार्टी उसके लिए दरवाज़े खुले रखे हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।

AIMIM को लेकर बदला-बदला नजरिया?

रमाशंकर राजभर का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कई मौकों पर AIMIM को “वोट कटवा पार्टी” बताकर उस पर निशाना साधते रहे हैं। लंबे समय तक दोनों दलों के बीच सियासी दूरी साफ नजर आती रही है।

हालांकि, हाल के कुछ चुनावों में AIMIM को मिले समर्थन और उसके बढ़ते प्रभाव के बाद सपा का रुख कुछ हद तक सतर्क और बदला हुआ दिखाई दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यही वजह है कि अब AIMIM को लेकर खुले तौर पर गठबंधन के संकेत दिए जा रहे हैं, भले ही दोनों पक्षों के बीच अभी भरोसे की खाई बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप