न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनभद्र पुलिस ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का 442.5 किग्रा गांजा जब्त किया, महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने 442.5 किग्रा गांजा जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की। महाराष्ट्र के दो आरोप‍ित गिरफ्तार, कुल कीमत 1.10 करोड़ रुपये, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 4:33:01

सोनभद्र पुलिस ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का 442.5 किग्रा गांजा जब्त किया, महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की और एक करोड़ से अधिक मूल्य का 442.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जानकारी मिली कि ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226 में नाजायज गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हथवानी मोड़, थाना हाथीनाला क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की चेकिंग शुरू की।

कुछ समय बाद रेनुकूट की ओर से वाहन आते दिखाई दिया। रुकने के संकेत के बावजूद उसमें सवार लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर शीशे की बोरियों के बीच छिपाए गए 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में, आगामी त्यौहार और गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु एसओजी टीम और थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया।

गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी

जांच में आरोपितों ने बताया कि वाहन में शीशे की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। गाड़ी मालिक ने हैदराबाद से जूट की बोरी लादकर भुवनेश्वर भेजी थी। 3 जनवरी को वाहन खाली होने के बाद गाड़ी मालिक के निर्देश पर खुर्दा स्थित मदीना होटल पर रुकने का कहा गया। 6 जनवरी को एक अन्य व्यक्ति वाहन लेकर आया और बताया कि शीशे के साथ अन्य सामान भी लोड है। फिरोजाबाद तक के लिए उन्हें भेजा गया। आठ जनवरी की रात को फोन के माध्यम से आगे की जानकारी दी गई। गांजे का भुगतान प्रायः ऑनलाइन और कभी-कभी नकद किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी

जावेद बाबूलाल महबूब शेख, पुत्र बाबूलाल महबूब शेख, निवासी नलदुर्ग, तहसील तुलजापुर, थाना नलदुर्ग, जिला उस्मानाबाद, महाराष्ट्र।

इस्माइल हजरत जमादार, पुत्र हजरत खासिम जमादार, निवासी अम्बेडकर नगर, फैझर रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, तुर्भे नाका थाना एमआइडीसी तुर्भे, जिला ठाणे, नवी मुंबई।

बरामदगी का विवरण

19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किग्रा नाजायज गांजा, अनुमानित मूल्य 1.10 करोड़ रुपये।

आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226, अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपये।

दो मोबाइल फोन, 1,390 रुपये नगद, जामा तलाशी के दौरान।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह (थाना हाथीनाला)

यूनिट अधिकारी राजेश चौबे (एसओजी), राजनारायण यादव, सुरेश राम यादव, सतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल, सत्यम पांडेय, अजीत यादव, मनोज कुमार शर्मा, बृजेश कुमार यादव, अनुराग कुमार।

पुलिस का संदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल