न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की मर्डर: पिछले 6 महीनों में पति-पति के बीच बढ़ गया था कलेश, कंचन का बड़ा खुलासा; इंस्टा अकाउंट तो सांस का भी

सिरसा गांव में निक्की की जलाकर हत्या मामले में कंचन ने बड़ा खुलासा किया। वीडियो और साक्ष्यों से पता चला कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। पुलिस ने जांच तेज कर 30 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 8:13:20

निक्की मर्डर: पिछले 6 महीनों में पति-पति के बीच बढ़ गया था कलेश,  कंचन का बड़ा खुलासा; इंस्टा अकाउंट तो सांस का भी

सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या के मामले में कंचन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंचन ने बताया कि पिछले 6 महीनों से घरेलू स्थिति तनावपूर्ण चल रही थी। पुलिस जांच में भी यह सामने आया कि पार्लर बंद होने के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन लगातार बढ़ती गई थी। हाल ही में इस मामले में कंचन का एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है। कंचन के अनुसार, 11 फरवरी को निक्की को उसके पति और सास ने पीटा था। इस घटना का वीडियो कंचन ने बनाया था। कंचन ने यह भी कहा कि उस समय पार्लर में दो-तीन अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं, जिन्होंने मारपीट देखी थी।

रिश्तों में आई दरार और मायके जाने का फैसला

मारपीट की इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच तनाव और बढ़ गया था। कंचन और उसकी बहन इस वजह से अपने मायके चली गई थीं। कंचन ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले सिरसा गांव के कुछ लोग पंचायत लेकर उनके घर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी। इसके बाद ही दोनों बहनें घर लौटीं। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि घटना के लगभग 15 दिन पहले से पति-पत्नी में लगातार झगड़े चल रहे थे।

सच उजागर करने के लिए वीडियो बनाना पड़ा

सोशल मीडिया पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब निक्की जल रही थी, तब कंचन वीडियो क्यों बना रही थी। इस पर कंचन ने स्पष्ट किया कि ससुराल में दोनों बहनों के साथ अक्सर उत्पीड़न होता था। शिकायत करने पर भी सास-ससुर या अन्य लोग सबूत मांगते थे। ऐसे में कंचन ने घर में हो रही मारपीट की घटनाओं का वीडियो बनाना शुरू किया, ताकि वास्तविक सच्चाई सामने आ सके।

ससुराल पक्ष और इंस्टाग्राम का मामला

निक्की की हत्या के मामले में इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर विवाद भी सामने आया था। ससुराल पक्ष इस पर रोक लगाना चाहता था, जबकि खुद निक्की की सास दया का इंस्टाग्राम पर अकाउंट मौजूद है। दया ने 2024 में यह अकाउंट बनाया था, जिसमें 161 फॉलोवर्स हैं और कई वीडियो अपलोड हैं। हालांकि, इस अकाउंट पर अंतिम वीडियो 20 जनवरी 2024 को अपलोड किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई और चार्जशीट की तैयारी

निक्की हत्याकांड की जांच तेज़ कर दी गई है। पुलिस की योजना है कि 30 दिन के भीतर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जाए। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि विवेचक साक्ष्य जुटा रहे हैं और घटनास्थल व सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रहे हैं। महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस जांच जल्द पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। वहीं, दादरी के विधायक तेजपाल नागर गुरुवार को रूपबास गांव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

ग्रामीण साक्ष्यों की जांच में जुटे

सिरसा गांव के लोग पति विपिन पर निक्की की हत्या का आरोप नकार रहे हैं और इसका समर्थन करने के लिए साक्ष्य जुटा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय विपिन दुकान पर था, उसके पिता सत्यवीर भी वहीं थे। सास दया पड़ोसी के घर में मौजूद थी और जेठ रोहित टोल प्लाजा पर था। ग्रामीणों ने बताया कि विपिन के घर और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी जुटवा लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल