न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर की तरह UP में भी षड्यंत्र! महिला ने बेटी पर लगाया दामाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप, कहा- सोनम पार्ट-2 बन गई है मेरी बेटी

उत्तर प्रदेश के शामली में एक मां अपनी ही बेटी के खिलाफ थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर दामाद की हत्या की साजिश रच रही है, ठीक सोनम रघुवंशी केस की तरह।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 5:30:22

इंदौर की तरह UP में भी षड्यंत्र! महिला ने बेटी पर लगाया दामाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप, कहा- सोनम पार्ट-2 बन गई है मेरी बेटी

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी थी, जब दोनों हनीमून पर गए थे। यह मामला अभी तक चर्चा में बना हुआ है और इसकी जांच भी अभी जारी है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक मां अपनी ही बेटी के खिलाफ थाने पहुंची और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर दामाद की हत्या की साजिश रच सकती है।

महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। महिला ने दावा किया कि उसकी बेटी की शादी को 12 साल हो चुके हैं लेकिन वह अब भी अपने ससुराल के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंधों में लिप्त है। मां का कहना है कि अगर इस रिश्ते का विरोध हुआ तो वह अपने पति की हत्या करा सकती है, ठीक उसी तरह जैसे सोनम रघुवंशी ने की थी। महिला ने यह भी कहा कि जब यह बात ससुराल वालों को पता चली तो वे उसे मायके मेरठ ले आए, लेकिन वहां से भी वह कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ भाग निकली।

यह पूरा मामला शामली के चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुर से जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि प्रेम-प्रसंग का खुलासा होते ही महिला के परिजन उसे ससुराल से लेकर मेरठ आ गए। लेकिन वहां से भी पांच दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस हरकत से परिवार और ससुराल दोनों परेशान हैं।

महिला की मां का आरोप है कि बेटी ने बुधवार को अपने प्रेमी के साथ ससुराल जाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने वहां तोड़फोड़ की, अपने देवर से मारपीट की और ससुराल में जबरन रहने की जिद करने लगी। जब पति ने उसे घर छोड़ने को कहा तो और ज्यादा हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद महिला की मां और उसके पति दोनों ने पुलिस में शिकायत दी।

दामाद ने भी अपनी जान को लेकर चिंता जताई है। महिला की मां ने चौसाना पुलिस थाने में यह भी कहा कि उनकी बेटी अब खतरनाक सोच रखने लगी है और वह पूरी तरह सोनम रघुवंशी की तरह व्यवहार कर रही है। उनका दावा है कि वह प्रेमी के साथ मिलकर दामाद को जान से मरवा सकती है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को शांति भंग न करने की चेतावनी देते हुए मुचलके पर पाबंद किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया