Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शामली में रोटी की जगह खिचड़ी बनने पर विवाद, छोटे भाई ने डंडों से पीटकर बड़े भाई को मार डाला

शामली के चौसाना में खाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने कथित तौर पर बड़े भाई की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 27 Nov 2026 9:58:00

शामली में रोटी की जगह खिचड़ी बनने पर विवाद, छोटे भाई ने डंडों से पीटकर बड़े भाई को मार डाला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में घरेलू विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। चौसाना के छोटियाल मोहल्ले में खाने को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस और स्थानीय जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 35 वर्षीय शनि उर्फ फोनू के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई पंकज के साथ घर में रहता था। दोनों शादी समारोहों में बर्तन साफ करने का काम करते थे। बताया गया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। उस समय शनि ने खाने में रोटी के बजाय खिचड़ी बनाई थी। इसी बात पर छोटे भाई ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डंडे से बड़े भाई पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से शनि जमीन पर गिर पड़ा। मोहल्ले के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज मूकबधिर है। उससे पूछताछ के लिए इशारों के माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि हमले के बाद घर में फैले खून को साफ करने और खून से सने कपड़ों को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जाकिर नाइक के संगठन IRF पर अब राज्य भी कर सकेंगे कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश
जाकिर नाइक के संगठन IRF पर अब राज्य भी कर सकेंगे कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश
ED की संपत्ति जब्ती पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, न्यायिक सदस्य की मौजूदगी जरूरी
ED की संपत्ति जब्ती पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, न्यायिक सदस्य की मौजूदगी जरूरी
उत्तराखंड के गांव में भीषण आग से 56 परिवार प्रभावित, CM धामी ने घोषित की 5 लाख की सहायता
उत्तराखंड के गांव में भीषण आग से 56 परिवार प्रभावित, CM धामी ने घोषित की 5 लाख की सहायता
केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
बंगाल को मिला 622 करोड़ का नया फरक्का पुल, दशकों पुराने ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
बंगाल को मिला 622 करोड़ का नया फरक्का पुल, दशकों पुराने ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
संविधान दिवस पर योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और सपा पर निशाना, आंबेडकर के मुद्दे पर उठाए सवाल
संविधान दिवस पर योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और सपा पर निशाना, आंबेडकर के मुद्दे पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का PDA घोषणापत्र, 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का PDA घोषणापत्र, 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर आज फिर बातचीत, 26 और 120 सीटों के प्रस्ताव पर नजर
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर आज फिर बातचीत, 26 और 120 सीटों के प्रस्ताव पर नजर
सपा के PDA घोषणापत्र पर भाजपा का हमला, पंकज चौधरी ने बताया 'धोखा पत्र'
सपा के PDA घोषणापत्र पर भाजपा का हमला, पंकज चौधरी ने बताया 'धोखा पत्र'
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
समय रैना ने YouTube पर बनाया इतिहास, 10 लाख चैनल मेंबर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने
समय रैना ने YouTube पर बनाया इतिहास, 10 लाख चैनल मेंबर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने
'रामायण' 1000 करोड़ के करीब, रणबीर कपूर-यश की फिल्म ने 22वें दिन कमाए 9.65 करोड़ रुपये
'रामायण' 1000 करोड़ के करीब, रणबीर कपूर-यश की फिल्म ने 22वें दिन कमाए 9.65 करोड़ रुपये
OTT Releases Today: Drishyam The Conclusion से Hanuman Ansh तक, आज स्ट्रीम हो रहीं ये फिल्में
OTT Releases Today: Drishyam The Conclusion से Hanuman Ansh तक, आज स्ट्रीम हो रहीं ये फिल्में
मलयालम फिल्म 'Hail Mary' को लेकर चर्चा तेज, कुंचाको बोबन की थ्रिलर को समीक्षकों से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
मलयालम फिल्म 'Hail Mary' को लेकर चर्चा तेज, कुंचाको बोबन की थ्रिलर को समीक्षकों से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया