न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और सोनम! पति का कत्ल कर मनाया जश्न, रीना ने बॉयफ्रेंड संग रची खौफनाक साजिश; रविंद्र मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

मुरादाबाद में एक महिला रीना ने अपने प्रेमी परितोष के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पार्टी दी और प्रेमी को भाई बताकर घर बुलाया। जानिए रविंद्र मर्डर केस की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 3:11:43

एक और सोनम! पति का कत्ल कर मनाया जश्न, रीना ने बॉयफ्रेंड संग रची खौफनाक साजिश; रविंद्र मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी ही एक चौंकाने वाली और रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आई है। यहां भी एक महिला ने प्रेम में अंधी होकर अपने पति की जान ले ली और सब कुछ ऐसे अंदाज में अंजाम दिया मानो कोई फिल्मी सीन चल रहा हो।

यह मामला मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की हाई-प्रोफाइल कॉलोनी रामगंगा विहार का है, जहां रहने वाली रीना ने अपने प्रेमी परितोष के साथ मिलकर पति रविंद्र की साजिशन हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के कुछ घंटों बाद ही रीना ने रविंद्र के बंगले में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें नाच-गाना, हंसी-ठिठोली और खूब जश्न हुआ — लेकिन कोई नहीं जानता था कि घर के भीतर एक दर्दनाक राज छुपा बैठा है।

पति की हत्या के बाद 'भाई' के नाम पर प्रेमी की एंट्री

रीना ने अपने प्रेमी परितोष को पार्टी में ‘भाई’ बताकर बुलाया था। पड़ोसियों के अनुसार, पार्टी में बड़ी संख्या में लोग आए थे और सबने खुलकर जश्न मनाया। लेकिन किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि उस घर में पति की लाश को छिपाकर, एक पत्नी प्रेमी के साथ जश्न मना रही है।

हत्या के बाद शव को कार में रखकर दो दिन तक घूमा जोड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद रीना और परितोष शव को कार में डालकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमते रहे। किसी एकांत जगह की तलाश में दोनों घूमते रहे और अंततः कोटद्वार के जंगल में लाश को फेंक दिया गया। कुछ दिन बाद जब वहां एक अज्ञात शव बरामद हुआ, तो जांच की डोर मुरादाबाद तक पहुंची।

फिजियो सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप

रीना पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट है और कॉलोनी में उसका खुद का सेंटर चलता था। लेकिन स्थानीय महिलाओं ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध गतिविधियों में लिप्त थी। पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

दूसरी शादी के बाद शुरू हुआ था साजिश का ताना-बाना

रविंद्र की पहली शादी आशा देवी से 2007 में हुई थी, लेकिन बाद में रिश्तों में दूरी आ गई। हरिद्वार में ही उसकी मुलाकात रीना से हुई और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह रिश्ता उसकी मौत की वजह बन जाएगा।

10 लाख का लालच और मोहब्बत की खौफनाक कीमत

पूछताछ में रीना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि परितोष से उसके प्रेम संबंध थे और पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने 10 लाख रुपये की पेशकश की थी। रीना का मकसद साफ था – पति की संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना। उसने सबकुछ बारीकी से प्लान किया और अपने पति को मौत की नींद सुला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल