न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची–आनंद विहार पूजा स्पेशल में बम की अफवाह से हड़कंप, अलीगढ़ स्टेशन पर रुकी ट्रेन — जांच में कुछ नहीं मिला

रांची से आनंद विहार जा रही पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में बम की सूचना से देर रात हड़कंप मच गया। अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आरपीएफ और जीआरपी ने डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 8:55:33

रांची–आनंद विहार पूजा स्पेशल में बम की अफवाह से हड़कंप, अलीगढ़ स्टेशन पर रुकी ट्रेन — जांच में कुछ नहीं मिला

बिहार से दिल्ली जा रही रांची पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में शनिवार देर रात बम की सूचना फैलते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नॉन-स्टॉप चल रही ट्रेन को तत्काल अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तरह से जांच अभियान चलाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि गहन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल मुख्यालय को देर रात एक संदेश प्राप्त हुआ था कि ट्रेन नंबर 02877 रांची–आनंद विहार पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में बम रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को तत्काल अलर्ट कर दिया गया।

जैसे ही ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी संदीप तोमर, सिविल लाइन थाने के प्रभारी पंकज मिश्रा और क्राइम इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वाड की मदद से ट्रेन के हर कोच और डिब्बे की बारीकी से तलाशी ली गई।

करीब 40 मिनट तक चली इस तलाशी में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को रात 11:40 बजे रोकने के लगभग 40 मिनट बाद पुनः आनंद विहार के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को सतर्कता और सावधानी से पूरा किया गया।

रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप