न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज में नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लाख रुपये के नकली घी-नूडल्स और अन्य सामान बरामद

प्रयागराज के फाफामऊ में चल रही नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री से 30 लाख रुपये मूल्य के नकली घी, नूडल्स, तेल, नमक, टूथपेस्ट सहित अन्य सामान बरामद। ब्रांडेड सामान खरीदते समय सावधान रहें, नकली उत्पाद आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 1:09:47

प्रयागराज में नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लाख रुपये के नकली घी-नूडल्स और अन्य सामान बरामद

यदि आप ब्रांडेड देशी घी, नूडल्स, टूथपेस्ट, तेल या नमक जैसे उत्पाद खरीद रहे हैं तो सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि असली समझकर आप नकली सामान खरीद लें, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सात महीने से चल रही नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिसकर्मी वहां पहुंचकर हैरान रह गए जब भारी मात्रा में नकली सामान देखा गया। इस मामले में फाफामऊ थाना क्षेत्र के निवासी पंकज केसरवानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य का नकली सामान बरामद किया।

नकली फैक्ट्री का संचालन और तरीका

गंगा विहार कालोनी में चल रही इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कूटरचित तरीके से ब्रांडेड कंपनी के रैपर का इस्तेमाल करके नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट सहित अन्य सामान तैयार किया जाता था। इसके बाद यह माल लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज समेत कई शहरों में सप्लाई किया जाता था।

दो दिन पहले पुलिस को इस नकली उत्पादन के बारे में शिकायत मिली। तुरंत खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ मिलकर छापेमारी की गई और फैक्ट्री से नकली सामान बरामद कर संचालक पंकज केसरवानी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासा

फाफामऊ थाना के थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह के अनुसार, पंकज ने बताया कि वह लहटी बाजार, सोरांव निवासी गोपाल चंद्र केसरवानी और उनके भाई मुकेश के साथ मिलकर यह काम करता था। सस्ता और मिलावटी सामान लेकर ब्रांडेड कंपनी के रैपर में पैक करता और जनता को भ्रमित कर बड़ा मुनाफा कमाता था।

बरामद नकली उत्पाद

छापेमारी में बरामद नकली उत्पादों में शामिल थे:

अनिक घी

सर्फएक्सल, ताजा चाय

हेड एंड शोल्डर शैम्पू

गोल्ड फ्लैक सिगरेट

हारपिट, नेस्कैफे

टाटा नमक

कोलगेट टूथपेस्ट, सेंसोडाइन पेस्ट

ईनो

गोदरेज हिट, फेविक्विक, डब शैम्पू

बोरो प्लस, गुडनाइट

क्लीनिक प्लस, मैगी मसाला

क्लोजअप, डिटाल, रिन आला आदि

फैक्ट्री और साज-सामान

गंगा विहार कालोनी में अवैध फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पाद बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाता था। मौके से नकली उत्पाद, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार पंकज केसरवानी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने पुष्टि की है कि पूरे मामले की जांच जारी है और संबंधित अन्य दोषियों की पहचान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप