न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुहागरात में धमकी, 'छुए तो 35 टुकड़े कर दूंगी' — प्रयागराज में दुल्हन ने रचाया खौफनाक प्रेम-नाटक

प्रयागराज से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला — सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकाया, कहा "छुए तो 35 टुकड़े कर दूंगी", फिर बॉयफ्रेंड संग घर से भाग निकली। यह घटना इंदौर के राजा रघुवंशी केस की याद दिला देती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 4:32:41

सुहागरात में धमकी, 'छुए तो 35 टुकड़े कर दूंगी' — प्रयागराज में दुल्हन ने रचाया खौफनाक प्रेम-नाटक

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ऐसा मामला सामने आ गया जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक नई-नवेली दुल्हन ने सुहागरात जैसी पवित्र और निजी रात को डरावना और चौंकाने वाला मोड़ दे दिया। घटना सुनकर लोगों को राजा रघुवंशी का हत्याकांड याद आ गया।

चौंकाने वाला खुलासा सुहागरात में ही हुआ

प्रयागराज के नैनी इलाके में रहने वाले कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा की रहने वाली लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी की रस्में तो शांति से बीत गईं लेकिन सुहागरात पर कप्तान को जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा।

"छुए तो 35 टुकड़े कर दूंगी" — दुल्हन की खौफनाक चेतावनी

कप्तान ने बताया कि जैसे ही वह कमरे में गया, सितारा ने चाकू निकाल लिया और धमकी देते हुए बोली — "मुझे हाथ मत लगाना, वरना 35 टुकड़े कर दूंगी। मैं किसी और की अमानत हूं।” इस डरावने मंजर के बाद कप्तान सोफे पर और दुल्हन बिस्तर पर सो गई। तीन रातों तक यही सिलसिला चला, हर रात वह चाकू दिखाकर धमकाती रही। आखिरकार कप्तान ने अपने माता-पिता को सारी सच्चाई बता दी।

पंचायत बैठी, पर बात नहीं बनी

पिता राम आसरे बताते हैं कि उन्होंने समझदारी से काम लिया और सितारा को प्यार से बुलाया। लेकिन सितारा ने खुलकर कहा — "मैं अमन से प्यार करती हूं, और उसी के साथ रहूंगी।" मोहल्ले की पंचायत बुलाई गई, एक राजीनामा भी तैयार हुआ कि वह अपने बॉयफ्रेंड को भूल जाएगी और ससुराल में ही बहू बनकर रहेगी। मगर ये महज एक दिखावा था।

आधी रात को भाग निकली दुल्हन

कुछ ही दिनों में सितारा ने सारे रिश्तों की मर्यादा तोड़ दी और आधी रात को घर की दीवार फांदकर अपने प्रेमी अमन के साथ फरार हो गई।
अब इस मामले में थाने में शिकायत दी गई है, और पूरा इलाका इस धोखे की कहानी से स्तब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल