न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल मचा रहे थे उत्पात, आज पछता रहे… कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए भीम आर्मी कार्यकर्ता, अब तक 51 की गिरफ्तारी

प्रयागराज में करछना बवाल के बाद पुलिस ने 51 भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कल तक जो उत्पात मचा रहे थे, वे आज कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। जानें कैसे पुलिस ने रातभर छापेमारी कर पकड़े उपद्रवी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 6:51:33

कल मचा रहे थे उत्पात, आज पछता रहे… कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए भीम आर्मी कार्यकर्ता, अब तक 51 की गिरफ्तारी

प्रयागराज: कल तक जो कार्यकर्ता सड़क पर बवाल मचा रहे थे, पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर जमकर उत्पात कर रहे थे, वे आज खुद को कानून के सामने बेबस पाते हुए सिर झुकाकर कान पकड़ते नजर आए। प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना जाने से रोकने पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अब तक 51 भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जिस बाज़ार में था खौफ, अब लौटी रौनक

जिस भडेवरा बाजार में रविवार को हिंसा, आगजनी और डर का माहौल था, वहीं सोमवार को जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आया। दुकानों के शटर उठने लगे हैं, स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं और लोग फिर से सामान्य दिनचर्या की ओर लौटने लगे हैं। हालांकि बाजार में अब भी सन्नाटे की परत कुछ हल्की सी पसरी हुई है, लेकिन लोग अब धीरे-धीरे साहस जुटाकर बाहर निकलने लगे हैं।

हिंसा की तस्वीरें चौंकाने वाली, महिलाएं और पत्रकार भी नहीं बचे

रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के सह-संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद को कौशांबी और करछना के इसौटा गांव में जाने से रोका गया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करछना थाना क्षेत्र के भडेवरा बाजार में हिंसा फैला दी। साढ़े तीन घंटे तक बाजार में उपद्रव, तोड़फोड़, आगजनी और पथराव का तांडव चला। भीड़ इतनी उग्र थी कि उसने एसीपी करछना अरुण त्रिपाठी सहित कई पुलिसकर्मियों, राहगीरों, महिलाओं और पत्रकारों को भी नहीं बख्शा।

दुकानों में लूटपाट, सड़कों पर बर्बादी के निशान

कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, तो कुछ में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आईं। हालात इतने बिगड़ गए थे कि पुलिस को पीछे हटकर अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। लेकिन जैसे ही भीड़ थमी, पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई: रातभर चली छापेमारी, गांव-गांव हुई तलाश

रविवार देर शाम से ही पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी थी। पहले दिन उपद्रव के वीडियो फुटेज के आधार पर 22 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सोमवार सुबह चार बजे से पुलिस की धरपकड़ फिर से तेज हो गई। करछना और आसपास के ककरम, तेली का पूरा, इसौटा, भुंडा, मछहर का पूरा, घोरघट, अरई, भीरपुर, करछना, करबालपुर, बरसवल, लखरावा, लहबरा, अकोढ़ा, कौंधियारा, भमोखर जैसे गांवों से चिन्हित कर 51 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

कई बाइकें जब्त, वीडियो फुटेज से पहचान जारी

रैली के दौरान उपद्रव मचाकर भागे उपद्रवियों की बाइकें घटनास्थल पर ही छोड़ दी गई थीं। पुलिस ने इन बाइकों को ट्रैक्टर पर लादकर थानों में भेजा है और नंबर प्लेट के आधार पर उपद्रवियों की पहचान जारी है।

कानून का शिकंजा कसता जा रहा है, अब माफी मांग रहे उपद्रवी

जो उपद्रवी कल कानून को चुनौती दे रहे थे, आज गिरफ्त में आते ही उनका रुख बदल गया। कुछ को थाने में कान पकड़कर माफी मांगते देखा गया। यह दृश्य हर उस नागरिक के लिए एक चेतावनी है जो कानून को हल्के में लेकर सड़कों पर हिंसा का रास्ता चुनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल