न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रतीक यादव के निधन के वक्त पत्नी अपर्णा कहां थीं? सामने आई पूरी जानकारी

प्रतीक यादव के निधन के समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव कहां थीं, इस पर पूरी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे धार्मिक यात्रा पर थीं और घटना के समय गुजरात से लौट रही थीं। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का निधन लखनऊ में हुआ, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी विवरण भी सामने आए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 13 May 2026 2:08:23

प्रतीक यादव के निधन के वक्त पत्नी अपर्णा कहां थीं? सामने आई पूरी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक मुलायम सिंह यादव के घर बड़ा दुख छा गया है। उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह केवल 38 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। बताया जाता है कि तड़के लगभग 4 बजे वे अपने घर के किचन क्षेत्र में बेहोशी की हालत में पाए गए थे।

घटना के समय पत्नी अपर्णा यादव कहां थीं?

जिस समय प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, उस वक्त उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। परिवार को जैसे ही यह दुखद सूचना मिली, वे तुरंत लखनऊ लौटने के लिए रवाना हो गईं।

सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव उस समय धार्मिक यात्रा पर थीं। वह पहले गुजरात के सोमनाथ मंदिर गई थीं, उसके बाद असम पहुंचीं। वहां से वे दिल्ली के रास्ते लखनऊ लौट रही हैं और फिलहाल कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए यात्रा कर रही हैं।

पोस्टमार्टम की तैयारी, कारणों की जांच जारी

प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक, KGMU लखनऊ में चार डॉक्टरों की विशेष टीम पोस्टमार्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि जांच पारदर्शी रहे।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे प्रतीक

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें फेफड़ों (लंग्स) में क्लॉट की समस्या थी और उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

इसके अलावा सूत्रों का यह भी दावा है कि वे पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन के इलाज में भी थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन बातों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

अखिलेश यादव का भावुक बयान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने प्रतीक को बचपन से देखा है और वे हमेशा स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहते थे। उन्होंने कहा कि लगभग दो महीने पहले उनकी आखिरी मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने प्रतीक को अपने व्यवसाय पर ध्यान देने की सलाह दी थी।

अखिलेश यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें