न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के माता-पिता और पत्नी से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज दोपहर होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के माता-पिता और पत्नी से मुलाकात करेंगे। साथ ही 47,573 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें मेट्रो, जलशोधन और सड़क निर्माण शामिल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 10:19:38

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के माता-पिता और पत्नी से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज दोपहर होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के माता-पिता सीमा और संजय द्विवेदी तथा उनकी पत्नी एशान्या से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात शुक्रवार दोपहर 2:20 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर तय है। कानपुर प्रशासन प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट तक विशेष सुरक्षा के साथ अपनी गाड़ी से लेकर जाएगा। वहां विशेष विमान से उतरने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री लगभग 10 मिनट तक शुभम के परिजनों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से एक कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी थे। वे अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शुभम के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भावनात्मक और राजनीतिक, दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कानपुर को पीएम मोदी देंगे कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश और खासकर कानपुर को 47,573 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 15 बड़ी विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में मेट्रो सेवा विस्तार, विद्युत उत्पादन, जलशोधन संयंत्र, अग्निशमन सुविधाएं और सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

शहर में मेट्रो, बिजली और शहरी सुविधाओं की होगी नई शुरुआत

प्रधानमंत्री का यह दौरा कानपुर शहर को एक बार फिर औद्योगिक, तकनीकी और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इन परियोजनाओं से न केवल आधारभूत ढांचे में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा।

कानपुर मेट्रो को मिलेगा नया भूमिगत सेक्शन

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर कानपुर मेट्रो के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन करेंगे, जो चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक फैला हुआ है। इस सेक्शन पर 5 नए स्टेशन बनाए गए हैं – चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल। इस रूट के शुरू होने से शहर के लाल इमली, बुक मार्केट, ग्रीनपार्क और जेड स्क्वायर मॉल जैसे प्रमुख व व्यस्त इलाकों को सीधे मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

बताते चलें कि 2021 में पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो के पहले फेज – आईआईटी से मोतीझील तक की सेवा शुरू की थी। अब शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में मेट्रो पहुंचने से न केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि लोगों को एक तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव भी प्राप्त होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम