न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक महिला की मौत, नौ लोग घायल

पीलीभीत-बरेली हाईवे पर देवहा नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों व महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 3:50:23

पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक महिला की मौत, नौ लोग घायल

पीलीभीत-बरेली हाईवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में बच्चों और महिलाओं सहित करीब दस लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

दुर्घटना शाम करीब चार बजे देवहा नदी पुल के पास हुई। ई-रिक्शा में सवार जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नत्था निवासी राकेश पुत्र शमशेर, उनका सात वर्षीय बेटा रनवीर, ऊषा देवी पत्नी प्रेम बहादुर और दुर्गा देवी पत्नी विजय पाल शामिल थे। इनके अलावा जमुना प्रसाद, पूरनपुर, विनीता, मायका देवी, लीलावती, पूजा और प्रज्ञा भी ई-रिक्शा में सवार थीं। वहीं, कार में सवार हाफिजगंज, बरेली निवासी मीनाज, अक्षरानूर (3 वर्ष) और आलम (8 वर्ष) भी हादसे में घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राकेश और लीलावती की हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लीलावती को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजन शव को अस्पताल से लेकर सीधे घर चले गए और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। घटना के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है, जबकि अन्य घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल