न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन गेमिंग बनी जानलेवा! ब्लड प्रेशर उछलते ही फटी दिमाग की नस, 23 साल के युवक की मौत

मेरठ में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गेम खेलते समय अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग की नस फट गई। जानिए पूरा मामला और डॉक्टरों की चेतावनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 09 Feb 2026 12:37:17

ऑनलाइन गेमिंग बनी जानलेवा! ब्लड प्रेशर उछलते ही फटी दिमाग की नस, 23 साल के युवक की मौत

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवक मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि गेम के दौरान उसका ब्लड प्रेशर अचानक बेहद ज्यादा बढ़ गया, जिससे दिमाग की नस फट गई। डॉक्टरों ने इसे ब्रेन हेमरेज बताया है।

मृतक की पहचान खैरनगर गूलर वाली निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। कैफ लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग में काफी वक्त बिताता था। घटना वाले दिन भी वह कानों में ईयरफोन लगाए मोबाइल स्क्रीन में पूरी तरह डूबा हुआ था। इसी दौरान उसे तेज सिरदर्द हुआ, घबराहट बढ़ी और कुछ ही पलों में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल से दिल्ली तक चली जिंदगी बचाने की जंग

परिजन तुरंत उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लगातार दो दिन तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आ सके और युवक ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भर्ती के समय कैफ का ब्लड प्रेशर 300 से भी ऊपर दर्ज किया गया था, जिसे मेडिकल भाषा में बेहद खतरनाक स्थिति माना जाता है। इतनी अधिक रीडिंग सीधे तौर पर ब्रेन हेमरेज और जानलेवा जटिलताओं की वजह बन सकती है।

परिवार को नहीं थी लत की पूरी जानकारी

परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि कैफ की गेमिंग की आदत इतनी गंभीर रूप ले चुकी है। इस दुखद घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन इस विषय पर ज्यादा बोलने से बच रहे हैं।

वहीं मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, कैफ को अक्सर घंटों मोबाइल पर गेम खेलते देखा जाता था। वह देर रात तक स्क्रीन से जुड़ा रहता था और बाहर निकलना या लोगों से बातचीत करना कम कर चुका था।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते तीन बहनों के आत्महत्या करने की घटना ने भी सबको हिला दिया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह साफ इशारा करती हैं कि डिजिटल एडिक्शन युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

डॉक्टरों की चेतावनी: तनाव और उत्तेजना बन सकती है जानलेवा

डॉक्टरों का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अत्यधिक तनाव, मानसिक उत्तेजना और लंबे समय तक स्क्रीन पर टिके रहने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं, खासकर युवाओं में, जो अपनी सेहत को लेकर लापरवाह रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल