न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘माफ करना… हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं’; बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदी महिला, सुसाइड नोट मिला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां मां ने अपने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में पति से माफी मांगते हुए लिखा, "हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करेंगे।"

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 8:39:05

‘माफ करना… हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं’; बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदी महिला, सुसाइड नोट मिला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 13वीं मंजिल से एक महिला अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ नीचे कूद गई। पुलिस को संदेह है कि पहले मां ने बेटे को बालकनी से धक्का दिया और फिर स्वयं छलांग लगा दी। मौके से मिले सुसाइड नोट ने इस घटना को और भी दर्दनाक बना दिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतका साक्षी चावला अपने पति दर्पण चावला और बेटे दक्ष चावला के साथ इसी सोसाइटी में रहती थीं। 11 साल का दक्ष मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और बोलने-समझने में असमर्थ था। परिजन उसकी सलामती के लिए गुरुद्वारों तक जाते, डॉक्टरों से इलाज कराते, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। पढ़ाई के लिए स्कूल में उसका दाखिला तक नहीं कराया गया। शुक्रवार को ही साक्षी जालंधर से बेटे की दवाइयां लेकर लौटी थीं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि साक्षी बेटे को अकेला छोड़ने से डरती थीं। उसकी बीमारी ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया था। नौकरी छोड़कर उन्होंने पूरा समय बेटे की देखभाल में लगाया, लेकिन मानसिक तनाव लगातार गहराता चला गया।

बालकनी में मिला सुराग

पुलिस जांच में फ्लैट की बालकनी से एक कुर्सी बरामद हुई। आशंका है कि इसी पर बेटे को खड़ा कर साक्षी ने उसे नीचे धक्का दिया और फिर खुद कूद गईं। हालांकि, घटना का सीधा सबूत सीसीटीवी फुटेज से ही मिलेगा। एक फ्लैट में कैमरा लगा था लेकिन वह लंबे समय से बंद था। पुलिस अब आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। साक्षी उत्तराखंड के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी सुरेश कुमार की बेटी थीं और एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियर के पद पर काम कर रही थीं। करीब 13 वर्ष पूर्व उनकी शादी गांव के ही सीए दर्पण चावला से हुई थी। शादी के बाद दंपति नोएडा शिफ्ट हो गया। कुछ साल बाद बेटे दक्ष का जन्म हुआ, लेकिन उसके अस्वस्थ होने से साक्षी पूरी तरह टूट गईं और नौकरी छोड़कर गृहिणी बन गईं।

सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

महिला के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा था— “सॉरी, हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं। अब तुम्हें और परेशान नहीं करेंगे। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी बर्बाद न हो। हमारी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।”

घटना के समय घर में सो रहे थे पति

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय दर्पण चावला घर में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे के आसपास वे उठे और पत्नी से बेटे को दवा देने के लिए कहा। इसके बाद वे दूसरे कमरे में आराम करने चले गए। कुछ ही देर बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा नीचे गिरे पड़े हैं, तब जाकर सच्चाई सामने आई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि घटना से पहले साक्षी ने घरेलू सहायिका से बात की थी और फिर बेटे को लेकर बालकनी में खड़ी थीं। तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस का बयान

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, “मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल