न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में बढ़ा सांसों पर खतरा: देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना, हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज

नोएडा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 304 दर्ज हुआ, जिससे नोएडा देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया। ग्रेटर नोएडा की हवा भी खराब श्रेणी में रही। प्रदूषण बढ़ने से सांस, खांसी और गले की खराश के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 8:48:12

नोएडा में बढ़ा सांसों पर खतरा: देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना, हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज

नोएडा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की सांसें थमने लगी हैं। बीते कई दिनों से शहर की हवा बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है और प्रदूषण का स्तर सामान्य सीमा से काफी ऊपर जा चुका है।

मंगलवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 304 दर्ज किया गया, जिससे यह देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया। वहीं ग्रेटर नोएडा का AQI 262 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। देशभर में पहले स्थान पर तुथकुंडी, दूसरे पर रोहतक, तीसरे पर गाजियाबाद और चौथे स्थान पर सिवान रहा।

सबसे ज्यादा प्रदूषण सेक्टर-125 में दर्ज

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के चार प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों में से सेक्टर-125 का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे अधिक 351 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। इसके अलावा, सेक्टर-62 में 282, सेक्टर-1 में 288, और सेक्टर-116 में 321 AQI दर्ज किया गया।

दीपावली के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण

दीपावली के बाद से ही हवा की गुणवत्ता बिगड़नी शुरू हो गई थी। 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन नोएडा का AQI 320 और ग्रेटर नोएडा का 282 दर्ज हुआ था। हालांकि 31 अक्टूबर को इसमें सुधार देखा गया और AQI क्रमशः 163 और 116 तक गिरा। लेकिन 1 नवंबर से प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा, जो अब चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुका है।

तिथि - नोएडा का स्तर -ग्रेटर नोएडा का स्तर
04 नवंबर -304- 262
03 नवंबर - 312 -300
02 नवंबर -348 -340
01 नवंबर -292- 265

स्वास्थ्य पर बढ़ता असर

लगातार बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, ओपीडी में रोज़ाना 40 से 60 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ, खांसी, आंखों में जलन, गले में खराश, सीने में दर्द और दम घुटने जैसी शिकायतें हैं।

डॉ. शोएब (एक्सपर्ट, जिला अस्पताल) ने कहा, “ओपीडी में इन दिनों सांस और गले की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, खासकर युवा, ऑफिस जाने वाले और कॉलेज छात्र इससे ज्यादा प्रभावित हैं। हम सलाह देते हैं कि लोग मास्क जरूर पहनें, बुजुर्ग और बच्चे खास ध्यान रखें, और प्रदूषण कम करने में योगदान दें।”

प्रशासन ने जताई उम्मीद

रीतेश सिंह, क्षेत्राधिकारी (UPPCB) ने कहा, “प्रयासों का असर दिखने लगा है और पहले की तुलना में कुछ सुधार भी हुआ है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति बेहतर होगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल