न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा वृद्धाश्रम में इंसानियत शर्मसार: नर्क से भी बदतर हालात, बंधी मिली महिला, 39 बुजुर्गों को छुड़ाया गया

नोएडा के सेक्टर-55 स्थित वृद्धाश्रम में पुलिस और महिला आयोग की छापेमारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आईं। तहखाने जैसे कमरों में बंद 39 बुजुर्ग, एक महिला बंधी मिली, कई बिना कपड़ों के। ₹2.5 लाख डोनेशन लेकर भी नहीं मिली सही देखभाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 9:46:31

नोएडा वृद्धाश्रम में इंसानियत शर्मसार: नर्क से भी बदतर हालात, बंधी मिली महिला, 39 बुजुर्गों को छुड़ाया गया

नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक वृद्धाश्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जिसके बाद वहाँ से दयनीय स्थिति में रह रहे 39 बुजुर्गों को रेस्क्यू किया गया। इन सभी बुजुर्गों को अगले दो से तीन दिनों में सुरक्षित रूप से सरकारी वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया जाएगा।

राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि सेक्टर-55 स्थित आनंद निकेतन वृद्धाश्रम में जब यह छापा मारा गया तो वहां का मंजर किसी नरक से कम नहीं था। उन्होंने बताया, “एक बुजुर्ग महिला को हाथों से बांधकर रखा गया था जबकि बाकी बुजुर्ग तहखाने जैसे अंधेरे कमरों में बंद थे। पुरुषों के तन पर कपड़े तक नहीं थे और कई महिला बुजुर्ग भी अधनंगे अवस्था में पाई गईं।”

वायरल वीडियो ने खोली पोल

यह मामला तब उजागर हुआ जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को हाथ बांधकर कमरे में बंद दिखाया गया था। वीडियो लखनऊ के समाज कल्याण विभाग तक पहुंचा, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। जब टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि बुजुर्गों की देखरेख के लिए कोई प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद ही नहीं था।

कई बुजुर्गों के कपड़े मल-मूत्र से सने हुए मिले और खुद को 'नर्स' बताने वाली महिला केवल 12वीं पास निकली। मीनाक्षी भराला ने कहा कि “यहां हर नियम और इंसानियत का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा था।”

डोनेशन के नाम पर शोषण

खबरों के अनुसार, इस वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग को रखने के लिए ₹2.5 लाख का डोनेशन लिया जाता था, और ऊपर से खाने-पीने व रहने के नाम पर ₹6000 प्रति माह भी वसूले जाते थे। जब परिजनों से संपर्क किया गया तो कई अमीर परिवारों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “सब ठीक है।” यह भी सामने आया कि यहाँ रह रहे कई बुजुर्ग अमीर परिवारों के माता-पिता थे।

समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि यह वृद्धाश्रम महिला एवं बाल विकास विभाग नियंत्रण बोर्ड से पंजीकृत है, और इसका पंजीकरण एक नवंबर 2023 को हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल