न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहनों और संपत्ति पर नज़र? निक्की की बहन कंचन पर सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उठाए सवाल

ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने निक्की की बहन कंचन पर गहनों और संपत्ति पर नज़र रखने का आरोप लगाया और उसके व्यवहार पर गंभीर शंकाएं जताईं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 11:40:39

गहनों और संपत्ति पर नज़र? निक्की की बहन कंचन पर सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उठाए सवाल

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त की शाम हुई घटना ने सभी को हिला दिया है। निक्की भाटी की मौत आग में जलकर हुई, लेकिन यह आत्महत्या थी या हत्या—इस पर अब भी संशय बरकरार है। पुलिस लगातार जांच कर रही है, वहीं अलग-अलग पक्ष अपने-अपने तर्क पेश कर रहे हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के चर्चित वकील एपी सिंह ने निक्की की बहन कंचन की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

एपी सिंह, जो निर्भया केस और सीमा हैदर प्रकरण जैसे मामलों में अपनी दलीलों से चर्चा में रहे हैं, का कहना है कि यह मामला दहेज हत्या का प्रतीत नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि निक्की की शादी को करीब 9-10 साल हो चुके थे, जबकि कानून के अनुसार दहेज हत्या के आरोप अधिकतम सात साल तक ही मान्य होते हैं।

“निक्की ने खुद कही थी सिलेंडर फटने की बात”

वरिष्ठ वकील ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के सामने निक्की ने खुद कहा था कि सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग लगी। लेकिन इसके विपरीत उसकी बहन कंचन का बयान अलग दिशा में जाता है। एक वायरल वीडियो में कंचन निक्की से कहती है—“तूने यह क्या किया?”। एपी सिंह का तर्क है कि यह शब्द इस ओर इशारा करते हैं कि घटना आत्महत्या की हो सकती है। कई बार लोग केवल परिवार या पति-पत्नी के विवाद में दबाव बनाने के लिए आत्महत्या का दिखावा करते हैं, लेकिन हादसा अनजाने में बड़ा रूप ले लेता है।

बचाने की बजाय वीडियो क्यों?

वकील एपी सिंह ने कंचन के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा—“जब अपनी ही बहन आग में घिरी हो, तो पहला कदम उसे बचाने का होना चाहिए। कंबल या रजाई डालकर आग बुझाने की कोशिश करनी चाहिए थी। लेकिन यहां कंचन वीडियो बनाती रही। यहां तक कि वह कह भी रही है—‘बहन तूने यह क्या किया’। यह बेहद असामान्य है। यहां तक कि पत्रकार भी हादसे में सबसे पहले मदद करने का प्रयास करते हैं।”

गहनों और सामान पर नजर का आरोप

एपी सिंह ने यह भी दावा किया कि निक्की की मौत के बाद कंचन सीधे ससुराल पहुंच गई और वहां से ताले तोड़कर बड़ी मात्रा में सामान ले आई। उन्होंने कहा—“तेरहवीं का इंतजार तक नहीं किया गया। घर की अलमारियों और तिजोरियों से गहने, सोना-चांदी, महंगे कपड़े, नकदी और अन्य कीमती सामान बड़े-बड़े सूटकेस में भरकर लाए गए। यह मानसिकता बताती है कि शायद पहले से ही इन चीजों पर नज़र रखी जा रही थी।”

पति पर शक को किया खारिज

निक्की के पति विपिन पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी वकील ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जब घटना हुई, तो विपिन अपनी दुकान पर था और आग की जानकारी मिलते ही घर की ओर दौड़ा। इसका मतलब यह हुआ कि वह घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं था। “वह जलाने वाला नहीं, बल्कि बचाने के लिए भागा था।” एपी सिंह ने आगे कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही से यह बात आसानी से साबित हो सकती है।

पारिवारिक विवाद सामान्य बात

अंत में वकील ने कहा कि पुराने वीडियो दिखाकर यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि परिवार में हिंसा होती थी। लेकिन उनका कहना है कि हर परिवार में मतभेद और झगड़े होते हैं—जहां रिश्तों में प्यार होता है, वहां तकरार भी स्वाभाविक है। इससे सीधे तौर पर हत्या का सबूत नहीं माना जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल