न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की हत्याकांड: FIR के खुलासे से सनसनी, ‘सास ने तेजाब विपिन को पकड़ाया, फिर…’, बहन कंचन ने सुनाई दर्दनाक दास्तां; पड़ोसी सुना रहे उल्टी कहानी

निक्की हत्याकांड में नया मोड़! FIR में बहन कंचन ने पति व ससुराल पक्ष पर तेजाब डालकर जलाने का आरोप लगाया। वहीं पड़ोसी आत्महत्या की थ्योरी पेश कर रहे हैं। जानें पूरा विवाद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 12:38:50

निक्की हत्याकांड: FIR के खुलासे से सनसनी, ‘सास ने तेजाब विपिन को पकड़ाया, फिर…’, बहन कंचन ने सुनाई दर्दनाक दास्तां; पड़ोसी सुना रहे उल्टी कहानी

ग्रेटर नोएडा का चर्चित निक्की मर्डर केस लगातार सुर्खियों में है। एक तरफ निक्की के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि उसकी हत्या ससुरालियों ने साजिश के तहत की, वहीं पति विपिन भाटी के करीबी और पड़ोसी यह दावा कर रहे हैं कि निक्की ने खुद अपनी जान ले ली। इसी बीच, निक्की की बहन कंचन ने पुलिस में FIR दर्ज कराते हुए पूरी घटना की बिंदुवार जानकारी दी, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

FIR में कंचन के गंभीर आरोप

निक्की और कंचन की शादियां एक ही परिवार में हुई थीं। निक्की की शादी विपिन से, जबकि कंचन की शादी रोहित भाटी से। FIR में कंचन ने लिखा कि 21 अगस्त की शाम 5:30 बजे विपिन ने निक्की की बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद सास दयावती ने तेजाब की बोतल विपिन को पकड़ा दी, जिसे उसने निक्की पर उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया।

कंचन का कहना है कि उसने इस वारदात का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी पीटा गया। उस वक्त उसका पति रोहित और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। बुरी तरह झुलसी निक्की को पड़ोसियों की मदद से पहले फोर्टिस अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 70% जलने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने BNS 103 (1), 115 (2), 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

सोशल मीडिया पर कंचन का नया वीडियो

घटना के बाद कंचन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहती है— “मेरे पास सारे सबूत हैं। बहुत लोग हमारे साथ खड़े हैं, लेकिन कुछ हमें ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। मैं सबूत सही वक्त पर सामने लाऊंगी। अभी मेरी पहली जिम्मेदारी निक्की के छोटे बेटे को संभालने की है। हम बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन सच सबके सामने लाकर रहूंगी ताकि ये साफ हो सके कि मेरी बहन और मुझे किस तरह प्रताड़ित किया जाता था।”

पड़ोसियों का दावा – "हत्या नहीं, आत्महत्या"

दूसरी ओर, विपिन के पड़ोसी इस घटना को आत्महत्या करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि भाटी परिवार निर्दोष है और निक्की ने खुद आग लगाई।

एक महिला पड़ोसी का बयान है— “मैं विपिन को बचपन से जानती हूँ। हाँ, वह शराब पीता था लेकिन इतना भी नहीं कि पत्नी की जान ले ले। निक्की की पिटाई का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह दो साल पुराना है। पति-पत्नी में झगड़े तो हर घर में होते हैं। जिस दिन यह घटना हुई, उस रोज बात बस इतनी थी कि विपिन ने पानी माँगा और निक्की ने देने से मना कर दिया।”

दूसरे पड़ोसी ने आरोप लगाया कि मायके वाले बेवजह भाटी परिवार को बदनाम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, “विपिन के पास सबकुछ था। स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक भी निक्की के पिता ने ही अपनी मर्जी से दी थी। आर्थिक तंगी जैसी कोई वजह ही नहीं थी।”

"वीडियो में निक्की खुद कह रही है"

कुछ पड़ोसी यह तक कह रहे हैं कि वायरल वीडियो में खुद कंचन की आवाज़ है, जिसमें वह कह रही है—“बाबू, तूने ये क्या किया।” पड़ोसियों का दावा है कि यह इस बात का सबूत है कि निक्की ने खुद को जलाया और विपिन को बेवजह फँसाया जा रहा है।

एक युवक का कहना है कि घटना के वक्त विपिन नीचे मौजूद था। जब चीख-पुकार सुनाई दी कि निक्की जल गई है, तभी वह ऊपर भागा। उनके पास इसका CCTV फुटेज होने का भी दावा किया गया है। वहीं, दो छोटे बच्चों ने कहा कि “विपिन हमारे लिए बड़े भैया जैसे थे, वह ऐसा कभी नहीं कर सकते।”

“भाटी परिवार शरीफ है” – पड़ोसन का बयान

पास ही रहने वाली एक महिला का कहना है— “विपिन के माता-पिता ईमानदार और अच्छे लोग हैं। पूरे गांव में उनकी इज्जत है। बहुएं भी घर में ठीक रहती थीं और सबका सम्मान करती थीं। हमें लगता है कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है। जांच सिर्फ एक पक्ष की बातों पर आधारित नहीं होनी चाहिए, बल्कि दोनों पक्षों से होनी चाहिए। हाँ, विपिन शराब पीता था, लेकिन उसका किसी और लड़की से कोई संबंध नहीं था।”

मामला अब और उलझा

निक्की हत्याकांड में FIR के गंभीर आरोप, कंचन के वीडियो और पड़ोसियों के उलटे बयानों ने तस्वीर को और धुंधला बना दिया है। जहां निक्की का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं पड़ोसी पति और ससुराल वालों का बचाव कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि पुलिस जांच किन सबूतों के आधार पर सच्चाई तक पहुँचेगी और इस सनसनीखेज केस का आखिरकार सच सामने कब आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल