न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का खुलासा, दिन-रात की रंगीनियों में उलझा था विपिन… निक्की मर्डर केस में नया मोड़

ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस में नया खुलासा – पति विपिन की रंगीन रातें, दिन के झगड़े और अब रहस्यमयी गर्लफ्रेंड की एंट्री ने केस को और पेचीदा बना दिया है। वायरल वीडियो और परिवार के आरोपों से बढ़ी सनसनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 1:40:01

रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का खुलासा, दिन-रात की रंगीनियों में उलझा था विपिन… निक्की मर्डर केस में नया मोड़

ग्रेटर नोएडा (कासना) का निक्की मर्डर केस लगातार नए-नए खुलासों से और भी सनसनीखेज बनता जा रहा है। निक्की को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप उसके पति विपिन और ससुराल पक्ष पर है। इस अमानवीय घटना ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे इलाके को दहला दिया है। निक्की के परिजन खुलकर कह रहे हैं कि आरोपी विपिन और उसके परिवार को फांसी मिलनी चाहिए। इस बीच जांच में एक नई "मिस्ट्री गर्ल" के आने से मामला और पेचीदा हो गया है।

रात की रंगीनियां, दिन का बवाल

तफ्तीश में सामने आया है कि विपिन रात को अक्सर घर से गायब रहता था। वह देर रात डिस्को और पार्टियों में समय बिताता, जबकि दिन में घर लौटकर निक्की के साथ झगड़े और मारपीट करता था। यही दोहरी जिंदगी अब उसकी करतूतों की परतें खोल रही है।

वायरल वीडियो ने खोली पोल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग उसे पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पास खड़ी कार में एक युवती बैठी दिखाई देती है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पिछले साल का है, जब निक्की ने अचानक विपिन को उस लड़की के साथ पकड़ लिया था। उस समय जमकर हंगामा हुआ था और मामला पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया था।

माफी मांगकर दबा दिया गया था मामला

निक्की के चाचा राजकुमार के मुताबिक, वह घटना पिछले साल की है। निक्की ने जब पति को रंगे हाथों पकड़ लिया था, तब दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। समाज में बदनामी के डर से विपिन ने हाथ जोड़कर निक्की से माफी मांगी और मामला दबा दिया गया। परिजनों का कहना है कि उस दिन से ही निक्की और विपिन के रिश्तों में खटास और गहरी होती चली गई।

निक्की की बहन का बड़ा आरोप

निक्की की बहन कंचन का आरोप है कि विपिन का संबंध सिर्फ एक लड़की से नहीं, बल्कि कई महिलाओं से था। वह अक्सर पूरी रात घर से बाहर रहता और पूछने पर बहन के साथ मारपीट करता। गांव के कई लोगों ने भी यह बात कही कि विपिन का समय डिस्को और मौज-मस्ती में बीतता था, जबकि घर के खर्चों की जिम्मेदारी वह उठाना ही नहीं चाहता था।

घर का खर्च और पैसों की किल्लत

निक्की के परिवार ने खुलासा किया कि करीब डेढ़ साल पहले निक्की और उसकी बहन कंचन ने मिलकर ब्यूटी पार्लर में 8 लाख रुपये का निवेश किया था। दोनों बहनें ही मेहनत करके घर और बच्चों का खर्च उठाती थीं। दूसरी तरफ, विपिन और उसका भाई न काम करते थे और न ही जिम्मेदारी निभाते। निक्की के पिता ने बताया कि इतना ही नहीं, विपिन धीरे-धीरे पार्लर से पैसे भी निकालने लगा था, जिससे दोनों बहनों पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया।

नए किरदार से गहराता रहस्य

अब "मिस्ट्री गर्ल" के सामने आने से इस केस की कहानी और उलझ गई है। पुलिस की जांच इस बात पर भी टिकी है कि आखिर उस युवती का इस पूरे मामले में क्या रोल है। क्या वह सिर्फ दोस्त थी या फिर कुछ और? यह आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल निक्की मर्डर केस की गुत्थी और भी गहरी हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप