न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की हत्याकांड: चौथी गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपी ससुर सतवीर भाटी को दबोचा

ग्रेटर नोएडा के दिल दहला देने वाले निक्की हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर सतवीर भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में अब तक की चौथी गिरफ्तारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 12:29:47

निक्की हत्याकांड: चौथी गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपी ससुर सतवीर भाटी को दबोचा

ग्रेटर नोएडा के दिल दहला देने वाले निक्की हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर सतवीर भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में अब तक की चौथी गिरफ्तारी है।

सतवीर भाटी की गिरफ्तारी उसके बेटे और निक्की के देवर रोहित भाटी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद हुई। इससे पहले रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी और निक्की के पति विपिन भाटी तथा उसकी मां दया भाटी को दबोचा था।

घटना का खुलासा

मामला गुरुवार रात सामने आया, जब फोर्टिस अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि गंभीर रूप से झुलसी हुई एक महिला भर्ती कराई गई है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विपिन भाटी को गिरफ्तार करने के बाद वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में घायल हो गया। सिरसा चौक पर उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई और उसके पैर में चोट लगी।

निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर जिंदा जलाया गया। निक्की की बहन कंचन, जो रोहित की पत्नी भी हैं, ने कहा कि परिवार वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग रखी थी। वह न पूरी होने पर निक्की को लगातार यातनाएं दी जाती रहीं और आखिरकार उसे मार डाला गया।

छोटे बेटे की गवाही

इस घटना की सबसे भयावह गवाही निक्की के छोटे बेटे ने दी। उसने साफ कहा, “पहले मम्मी पर कुछ डाला, फिर उन्हें थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी।” बच्चे ने पत्रकारों के सामने सिर हिलाकर पुष्टि की कि उसकी मां को उसके पिता और दादी ने जिंदा जलाया।

सोशल मीडिया पर घटना का एक कथित वीडियो और CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें निक्की को पीटे जाने और आग लगाने के बाद सीढ़ियों से नीचे आते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने अब तक पति, सास, जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। चारों से कड़ी पूछताछ चल रही है। दूसरी ओर, निक्की के परिवार ने सभी आरोपियों को कड़ी सजा और मृत्युदंड की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप