न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की भाटी हत्याकांड: अस्पताल को दी गई झूठी जानकारी, सामने आया रोती हुई बहन का वीडियो, तूने क्या कर दिया?

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विपिन भाटी के परिवार ने अस्पताल प्रबंधन को गलत सूचना दी थी। शुरू में अस्पताल को यह बताया गया कि घर में गैस सिलेंडर फटने से निक्की आग में झुलस गई

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 9:16:59

निक्की भाटी हत्याकांड: अस्पताल को दी गई झूठी जानकारी, सामने आया रोती हुई बहन का वीडियो, तूने क्या कर दिया?

ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में अब नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विपिन भाटी के परिवार ने अस्पताल प्रबंधन को गलत सूचना दी थी। शुरू में अस्पताल को यह बताया गया कि घर में गैस सिलेंडर फटने से निक्की आग में झुलस गई। यही जानकारी अस्पताल की ओर से पुलिस को भेजे गए मेमो में भी दर्ज की गई। हालांकि, बाद की जांच में स्पष्ट हुआ कि घर में किसी भी तरह का सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ था, बल्कि निक्की थिनर से जली थी। इस विरोधाभास ने घटना को और भी संदिग्ध बना दिया है।

सीसीटीवी फुटेज से उठे सवाल

घटना के बाद आरोपी पक्ष ने कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस और ग्रामीणों को दिखाए। इन फुटेज में कथित तौर पर यह नजर आ रहा है कि 21 अगस्त को जिस समय आगजनी की घटना हुई, उस वक्त निक्की का पति विपिन अपने छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर कार की सफाई कर रहा था। विपिन के पक्ष में ग्रामीणों का कहना है कि यदि वह बाहर था तो निक्की को जलाने का आरोप उस पर कैसे लगाया जा सकता है। आरोपी परिवार का दावा है कि निक्की ने खुद ही आग लगाई थी और इसे हत्या का रंग देकर ससुराल पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

पीड़ित परिवार के आरोप


निक्की के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से जलाकर मार डाला गया। उनका कहना है कि अस्पताल और पुलिस को गुमराह करने के लिए ही सिलेंडर फटने की कहानी गढ़ी गई थी। परिवार ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का समर्थन और विरोधाभास

सिरसा गांव में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और आरोपी परिवार के समर्थन में नारेबाजी की। उनका कहना था कि विपिन और उसके परिवार को साजिशन फंसाया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें निक्की की बहन कंचन को रोते हुए यह कहते सुना जा सकता है—"बहन, तूने क्या कर दिया?" इस वीडियो को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं और लोग इसे आत्मदाह की ओर इशारा मान रहे हैं।

पुलिस जांच जारी


कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सबसे पहले उन्हें अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था, जिसमें सिलेंडर ब्लास्ट की बात दर्ज थी। लेकिन मौके की जांच में यह जानकारी गलत पाई गई। फिलहाल पुलिस थिनर से लगी आग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को आधार बनाकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि प्रत्येक साक्ष्य को बारीकी से परखा जा रहा है और निष्कर्ष पर पहुंचने में अभी समय लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप