न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की भाटी केस में नया मोड़, गांववालों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, बहन कंचन पर शक

ग्रेटर नोएडा निक्की भाटी हत्याकांड में नया मोड़, गांववालों ने आरोपी विपिन भाटी का समर्थन किया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। निक्की की बहन कंचन पर भी सवाल उठे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 12:34:13

निक्की भाटी केस में नया मोड़, गांववालों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, बहन कंचन पर शक

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की भाटी हत्याकांड ने अब और पेचीदा मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर पुलिस आरोपी पति विपिन भाटी और उसके परिवार पर दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाने का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी ओर गांव के लोग और रिश्तेदार अब विपिन के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं।

रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और आरोपी पक्ष के परिजन कासना कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सच सामने लाने के लिए पुलिस को निक्की की बहन कंचन को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए।

“घटना के समय घर पर नहीं था विपिन”

गांव में रविवार को पहले एक बैठक हुई, जिसमें रणनीति बनाई गई और उसके बाद सुबह 11 बजे सभी थाने पहुंचे। आरोपी परिवार की ओर से पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि घटना की रात विपिन घर के बाहर दुकान के पास बैठा था, जबकि उसका भाई रोहित ड्यूटी पर गया था। पिता सतवीर और मां दया भी उसी दौरान घर के बाहर मौजूद थे। ऐसे में उन पर निक्की को जलाकर मारने का आरोप निराधार है।

परिजनों ने यह भी दावा किया कि जब निक्की जली हुई हालत में अस्पताल पहुंची थी, तब वह होश में थी। डॉक्टरों और नर्सों से बातचीत में उसने कहा था कि सिलेंडर फटने से उसे चोट लगी है। इस बयान का हवाला देकर आरोपी पक्ष ने मांग की कि जांच में निक्की की बहन कंचन से पूछताछ ज़रूरी है।

कंचन और परिवार पर सच्चाई छिपाने का आरोप

आरोपी पक्ष का कहना है कि निक्की की बहन कंचन और अन्य परिजनों ने घटना के बाद पूरे मामले को नया रूप दिया। उनका आरोप है कि निक्की के अंतिम संस्कार में विपिन के पिता सतवीर भी मौजूद थे, लेकिन इसके बाद अचानक घटनाक्रम को मोड़ दिया गया और विपिन परिवार पर हत्या का इल्जाम मढ़ दिया गया।

परिजनों ने दावा किया कि उनके पास घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा ताकि असलियत सामने आ सके।

जेल में आरोपी परिवार, वकील बोले- “जमानत की तैयारी”

फिलहाल निक्की की मौत के मामले में पुलिस ने पति विपिन, उसकी मां दया, पिता सतवीर और भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पक्ष के वकील मनोज बोड़ाकी ने कहा कि जब पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पर्चा दाखिल किया था, तो उसकी कॉपी निकलवाई जाएगी। इसके बाद जल्द ही आरोपियों की जमानत प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल