न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस की दो बाइकों से टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रोडवेज बस की दो बाइकों से टक्कर में बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बस सीज कर मुकदमा दर्ज किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Sep 2026 8:56:09

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस की दो बाइकों से टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में करीब ढाई से तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। हादसा भैंसाना गांव के पास उस समय हुआ, जब बड़ौत डिपो की रोडवेज बस की दो मोटरसाइकिलों से टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरटेक करना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे। वहीं बड़ौत डिपो की रोडवेज बस बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी। भैंसाना गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान बस की दोनों बाइकों से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई।

मृतकों में मोमिन, फरमान, इदरीश, शाजिद और करीब ढाई से तीन साल की बच्ची भल्लो शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस सीज, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने हादसे में शामिल रोडवेज बस को सीज कर दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा करीब शाम 4 बजे हुआ। उनके मुताबिक, बड़ौत डिपो की बस की मोटरसाइकिल सवारों से टक्कर हुई थी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और प्रथम दृष्टया ओवरटेक को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें