न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश में ‘मोंथा’ चक्रवात का असर शुरू, अगले तीन दिनों तक 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात ‘मोंथा’ का असर उत्तर प्रदेश में दिखना शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों तक 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जबकि किसानों को फसल नुकसान से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 8:07:57

उत्तर प्रदेश में ‘मोंथा’ चक्रवात का असर शुरू, अगले तीन दिनों तक 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

दीपावली के बाद आमतौर पर प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। सोमवार रात से ही चक्रवात मोंथा के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक करवट ले चुका है। मंगलवार की सुबह गोरखपुर में पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने पूरे शहर को भिगो दिया। राजधानी लखनऊ सहित बांदा, बलिया, वाराणसी, बस्ती और आसपास के कई जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।

कई जिलों में बारिश से मौसम में ठंडक, लेकिन बढ़ी उमस

राजधानी लखनऊ में दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन ठंड अब भी दूर है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं, जिससे उमस ने दोबारा परेशान किया।

50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिनों (मंगलवार से गुरुवार) तक उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, इस बदलाव को सर्दी की शुरुआत नहीं माना जा सकता।

“मोंथा” से बढ़ी नमी और बदल रहा है मौसम का रुख

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में आने वाले दिनों में चक्रवात मोंथा का असर और गहराएगा। उन्होंने कहा, “अभी सर्दी शुरू होने में कुछ दिन और लगेंगे। यह बदलाव केवल बारिश और चक्रवात की वजह से है, न कि ठंड की शुरुआत से।” उन्होंने बताया कि बुधवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बलिया, आजमगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। वहीं, लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और धूप न निकलने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में रहेगा साफ मौसम

मोंथा का प्रभाव मुख्यतः पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में रहेगा, जबकि पश्चिमी जिलों — जैसे मेरठ, आगरा, मथुरा और नोएडा — में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी हवा और नमी के कारण इन जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता।

बारिश से फसलों पर असर की आशंका

लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विभाग के अनुसार, जिन जिलों में अधिक वर्षा हो रही है, वहां अगेती धान और दलहन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि अधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया, “तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह फसलें गिर सकती हैं। इससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होगी और दलहन की पिछड़ी प्रजातियों पर भी असर पड़ेगा।”

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर में बने अवदाब क्षेत्र से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी रेखा (ट्रफ लाइन) के कारण राज्य में नमी बढ़ रही है। इसके साथ ही, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोंथा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए और अधिक शक्तिशाली हो रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह रुख जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप