न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Momos के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर, मोमोज खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए एक ही परिवार के 4 सदस्य

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती। फास्ट फूड की लत बन रही है सेहत के लिए खतरा। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 2:10:48

Momos के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर, मोमोज खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए एक ही परिवार के 4 सदस्य

इन दिनों फास्ट फूड का क्रेज केवल शहरों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह तेजी से ग्रामीण इलाकों में भी फैलता जा रहा है। खासतौर पर मोमोज को लेकर लोगों में गजब की दीवानगी देखी जा रही है। लेकिन यह दीवानगी कई बार बड़ी परेशानी का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां मोमोज खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए।

यह घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-2 की है। यहां रहने वाले एक परिवार के चार सदस्य सेक्टर अल्फा-1 की कॉमर्शियल बेल्ट में स्थित एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदकर लाए थे। मोमोज खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। वर्तमान में चारों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बीमार हुए परिवार के मुखिया विनय कसाना ने बताया कि 25 मई की शाम उन्होंने और उनके परिवार ने सेक्टर अल्फा-1 के फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। मोमोज खाने के थोड़ी ही देर बाद पहले खुद विनय की तबीयत खराब हुई, और फिर उनकी मां मुनीता, तथा परिवार की दो अन्य सदस्य पारुल और दीपिका की हालत भी बिगड़ गई।

परिवार के चारों सदस्य पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं से परेशान हो गए। स्थिति गंभीर होती देख अगली सुबह उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मानें तो मोमोज खाने से उनके पेट में संक्रमण हो गया है, जिसकी वजह से ये लक्षण सामने आए।

इस घटना को लेकर गुरुवार, 29 मई को पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर खाद्य सुरक्षा विभाग से औपचारिक शिकायत भी दर्ज करवाई है, ताकि दोषी फूड स्टॉल पर कार्रवाई की जा सके और भविष्य में किसी अन्य को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप