न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर 'डियर वाइफ', हकीकत में हत्यारिन? मोहिनी पर लगा सुधा की हत्या का आरोप; पढ़े पूरा मामला

लखनऊ में लिव-इन में रह रही युवती सुधा की संदिग्ध मौत ने सभी को चौंका दिया। पंखे से लटका मिला शव, पिता ने लिव-इन पार्टनर मोहिनी और उसके पति पर हत्या का लगाया गंभीर आरोप। पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 2:29:55

सोशल मीडिया पर 'डियर वाइफ', हकीकत में हत्यारिन? मोहिनी पर लगा सुधा की हत्या का आरोप; पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और विश्वास दोनों को झकझोर कर रख दिया। यहां दो युवतियां पति-पत्नी की तरह एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। वे एक-दूसरे को पति-पत्नी की तरह ही संबोधित करती थीं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा करती थीं। लेकिन उसी रिश्ते ने अब एक को मौत की नींद सुला दिया और दूसरी पर उसकी हत्या का गंभीर आरोप लगा है।

पूरे शहर में सनसनी उस वक्त फैल गई, जब पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवती का शव किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका का नाम सुधा है, जो मोहिनी नाम की युवती के साथ एक साल से साथ रह रही थी। सुधा के पिता ने मोहिनी और उसके पति पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है, जिससे यह मामला और भी उलझ गया है।

सुधा ने दी थी मोहिनी को 'डियर वाइफ' कहकर पहचान

वीडियो और पोस्ट से पता चलता है कि सुधा और मोहिनी के बीच गहरा रिश्ता था। सुधा अक्सर मोहिनी को ‘डियर वाइफ’ कहकर संबोधित करती थी। मरने से पहले सुधा ने कमरे की दीवार पर भी लिखा था— “सुधा वेड्स मोहिनी”। यह इबारत अब उसकी अधूरी प्रेमकहानी और दर्दनाक अंत की गवाही दे रही है।

झगड़े के बाद हुआ हादसा, मोहिनी और पति फरार

पिता का दावा है कि मोहिनी, उसका पति सोनू और कुछ अन्य लोग उनकी बेटी की जिंदगी में जहर घोल रहे थे। 20 जून को जब यह दर्दनाक घटना हुई, तब मोहिनी और उसका पति सोनू घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी और फिर कुछ ही देर में सुधा की लाश पंखे से झूलती मिली। घटना के बाद से मोहिनी और उसका पति दोनों फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।

सुधा के पिता का फूटा दर्द, लगाए गंभीर आरोप

पिता ने मोहिनी तिवारी, उसके पति सोनू तिवारी, मोहिनी की सास गुड्डी पंडित गंगाराम और देवर सोनू पंडित पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच सुधा के पिता की आंखों में आंसू और दिल में सवाल बाकी हैं— क्या वाकई मोहिनी ने ही अपने ‘डियर वाइफ’ का अंत किया?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल