न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के टैरिफ पर बोलीं मायावती – मोदी सरकार को इस चुनौती को आत्मनिर्भरता में बदलने की जरूरत

अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले पर मायावती ने केंद्र सरकार से आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। वहीं, अखिलेश यादव ने इसे भारत के बुरे दिनों की शुरुआत बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 3:19:41

अमेरिका के टैरिफ पर बोलीं मायावती – मोदी सरकार को इस चुनौती को आत्मनिर्भरता में बदलने की जरूरत

अमेरिका द्वारा भारत पर नए टैरिफ थोपे जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस आर्थिक दबाव को अवसर में बदला जाए और देश की अर्थव्यवस्था को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जाए।

मायावती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “'मित्र देश' कहे जाने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही रूस से तेल की खरीद पर पेनाल्टी लगाने की चेतावनी भी एक नई आर्थिक चुनौती बनकर सामने आई है। इस स्थिति में केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस कठिनाई को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम बनाकर भारतीय अर्थव्यवस्था की रक्षा करे।”

सरकार को निभाना होगा अपना वादा: मायावती

मायावती ने यह भी कहा कि सरकार ने देश को भरोसा दिलाया है कि किसानों, लघु और मध्यम उद्योगों तथा राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे में अब वक्त है कि सरकार इस विश्वास को सच करके दिखाए और अपने वादों पर खरी उतरे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ बहुसंख्यक आबादी गरीबों और मेहनतकश वर्ग से आती है। अगर हर हाथ को रोजगार देने की नीयत से सही नीति बनाई जाए और उसका ईमानदारी से पालन हो, तो भारत न केवल आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की भावना को साकार करते हुए एक खुशहाल और समृद्ध राष्ट्र बन सकता है। यह संविधान के मानवीय और कल्याणकारी उद्देश्यों के अनुरूप भी होगा और देशहित को सुरक्षित रखेगा।

अखिलेश यादव का हमला – ‘यह भारत के बुरे दिन की शुरुआत’

उधर, अमेरिका के इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि यह भारत के बुरे दिनों की शुरुआत है।

उन्होंने कहा, “ग्यारह साल से भारत-अमेरिका दोस्ती की बातें की जा रही थीं। आखिर उस दोस्ती का नतीजा क्या निकला? आज जब ऐसा संकट सामने है, तो उन दावों का क्या हुआ?” अखिलेश के बयान ने यह साफ कर दिया कि विपक्ष इसे एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में भुनाने की तैयारी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल