न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान- 'आई लव मुहम्मद' विवाद केवल सियासी, आम जनता को नहीं है आपत्ति

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद पर बयान दिया, कहा यह केवल सियासी मुद्दा है और आम जनता को इससे कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने मुसलमानों से शांतिपूर्ण रहने और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 9:26:06

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान- 'आई लव मुहम्मद' विवाद केवल सियासी, आम जनता को नहीं है आपत्ति

उत्तर प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर और नारे को लेकर बरेली समेत कई जगहों पर विवाद और हिंसा देखने को मिली। इस मसले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपना स्पष्ट बयान जारी किया। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, "आई लव मुहम्मद पर किसी को असली आपत्ति नहीं है। न तो किसी हिंदू को, न किसी मुस्लिम को और न ही किसी सियासी शख्स को इससे ऐतराज है। यह केवल कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक एजेण्डा बनाने के लिए मुद्दा बनाया गया है।"

सियासी मुद्दा बनाने की निंदा

उन्होंने आगे कहा, "कुछ पॉलिटिकल और रेडिकल तत्व इस मामले को भड़काकर विवादित बना रहे हैं। पैगंबर-ए-इस्लाम के नाम को सियासी विवाद में नहीं घसीटना चाहिए। यह केवल आस्था और सम्मान का मामला है। जो लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं, उन्हें अपनी हरकतों पर रोक लगानी चाहिए।"

'किसी के बहकावे में न आएं'

मौलाना रजवी ने मुसलमानों से अपील की, "कृपया किसी के बहकावे में न आएं, उकसावे पर ध्यान न दें और पैगंबर की शिक्षाओं का पालन करें। यही असली रास्ता है।" उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे देश में 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर और नारे को लेकर बहस तेज है।

धार्मिक संदेश पर ध्यान दें, बैनर या होर्डिंग्स नहीं

मौलाना ने एक अन्य बयान में मुसलमानों को धार्मिक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "पैगंबर मोहम्मद की हदीस है – 'नमाज़ मेरी आंखों की ठंडक है'। इसलिए मुसलमानों को पांच वक्त की नमाज़ पढ़नी चाहिए। यही पैगंबर-ए-इस्लाम की रूह को सुकून देगा, न कि बैनर या पोस्टर।"

सभी इंसानियत के लिए रहमत

मौलाना रजवी ने याद दिलाया कि पैगंबर मोहम्मद रहमत-उल-आलमीन हैं। वे केवल मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि हिंदू, सिख, ईसाई और पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए। उनका सबसे बड़ा संदेश है मोहब्बत, अमन और शांति।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप