न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी-मथुरा पर मौलाना मदनी का बयान, खुश हुई BJP, कहा – 'देर आए, दुरुस्त आए'

जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने काशी-मथुरा मस्जिद विवाद पर संवाद का समर्थन किया। बीजेपी नेताओं ने कहा, देर आए, दुरुस्त आए। जानिए कांग्रेस और आरएसएस के रुख़ और मदनी के बयान की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 12:08:54

काशी-मथुरा पर मौलाना मदनी का बयान, खुश हुई BJP, कहा – 'देर आए, दुरुस्त आए'

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने हाल ही में काशी और मथुरा मस्जिद विवाद को लेकर संवाद का समर्थन करते हुए एक बयान दिया। इस बयान का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने स्वागत किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी का यह संदेश भले ही थोड़ी देरी से आया हो, लेकिन इसमें सही दिशा की पुष्टि होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काशी, मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

शाहनवाज हुसैन ने RSS प्रमुख का जिक्र किया

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, शाहनवाज हुसैन ने यह भी याद दिलाया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कह चुके हैं कि काशी और मथुरा मामलों में कोई आंदोलन नहीं होगा, लेकिन समाधान खोजने की कोशिश जरूर की जानी चाहिए। इससे पहले बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा था कि यदि विवाद संवाद के माध्यम से हल हो जाए तो यह पूरे देश के लिए लाभकारी होगा। वहीं आरपी सिंह ने काशी और मथुरा को भारत की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। नलिन कोहली ने भी मदनी के उस बयान की सराहना की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशी घुसपैठियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

RSS का स्पष्ट रुख

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पहले ही साफ कर दिया था कि संघ केवल राम मंदिर आंदोलन का आधिकारिक रूप से समर्थन करता है। हालांकि संघ के कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्तर पर काशी और मथुरा के मामलों पर अपनी राय और आवाज़ उठा सकते हैं।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति


कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने मौलाना मदनी के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “यह मामला अदालत और प्रशासन का है, न कि आरएसएस का। समझ नहीं आता कि मौलाना ने यह बयान क्यों और किस दबाव में दिया।”

मौलाना महमूद मदनी का स्पष्टीकरण

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मौलाना महमूद मदनी ने कहा, “हमारे संगठन ने पहले ही प्रस्ताव पारित किया था कि संवाद आवश्यक है। मतभेद हैं, लेकिन उन्हें कम करना होगा। आरएसएस प्रमुख ने जिस तरह से संवाद का हाथ बढ़ाया है, उसकी हम सराहना करते हैं। हम सभी प्रयासों का समर्थन करेंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप