न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा में हृदय विदारक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने रौंदा, 6 यात्रियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भयावह हादसा, जब तेज रफ्तार कंटेनर ने लघुशंका के लिए उतरे यात्रियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर मौत और 1 गंभीर घायल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Feb 2026 8:20:32

मथुरा में हृदय विदारक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने रौंदा, 6 यात्रियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भयावह दुर्घटना हुई, जब लघुशंका के लिए बस से उतरे यात्रियों पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब पौने तीन बजे घटित हुआ।

बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी। सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 88 के पास यात्रियों ने चालक से बस रोकने का अनुरोध किया। चालक ने उन्हें ग्रीन जोन तक ले जाने की बजाय रास्ते में ही बस रोक दी।

यात्री बस से नीचे उतरकर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी और नीचे खड़े यात्रियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

मौके पर हुई मौतें

इस हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष और दो अन्य यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, औरैया के बेला निवासी अमर दुबे इस दुर्घटना में घायल हो गए।

इंस्पेक्टर सुरीर अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय कोहरा नहीं था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू कराकर आवागमन को फिर से सुचारू किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल