न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, पिता और दो बेटों समेत 6 की दर्दनाक मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पिता और दो बेटों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ईको कार ट्रक से टकरा गई, दो महिलाएं घायल। जानें हादसे की वजह और घटनास्थल की स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 11:17:05

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, पिता और दो बेटों समेत 6 की दर्दनाक मौत

यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 141 के पास तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित ईको कार एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के पिता और उनके दो मासूम बेटे भी शामिल हैं। हादसे ने पूरे इलाके को शोक और स्तब्धता में डाल दिया।

घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और टोल टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर एक और बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक बस माइलस्टोन 131 के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 30 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से 8 लोगों को जिला अस्पताल और 9 को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ईको कार नोएडा से सात सवारियों को लेकर आगरा की ओर जा रही थी। बलदेव के पास माइल स्टोन 141 पर ड्राइवर को शायद नींद की झपकी लग गई, जिससे कार बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पिचक गई।

जानिए कौन थे मृतक:

धर्मवीर पुत्र जवर सिंह, निवासी ग्राम हरलालपुरा, थाना बासोनी, तहसील बाह, जिला आगरा

उनके दो पुत्र: रोहित और आर्यन

दलवीर उर्फ छुल्ले

पारस सिंह तोमर पुत्र विश्वनाथ सिंह, निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद, थाना महोबा, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश

रोहित का एक दोस्त (जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है)

घायल:

सोनी (पत्नी धर्मवीर)

पायल (पुत्री धर्मवीर), निवासी हलालपुर, थाना बासोनी, जिला आगरा

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को नींद आना हो सकती है। यह घटना एक बार फिर ट्रैफिक नियमों, ड्राइविंग के दौरान अलर्ट रहने और नींद से जुड़ी जागरूकता की गंभीर ज़रूरत को सामने लाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल